home page

Weather Update : यूपी-बिहार, दिल्ली के मौसम में आएगा बड़ा बदलाव, इस दिन होगी बारिश, IMD ने जारी किया अपडेट

Kal Ka Mausam : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम बदल रहा है। अब गर्मी का सीजन खत्म हो गया है और अब ठंड ने दस्तक दे दी है। कई दिनों से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक यूपी, बिहार समेत दिल्ली (Delhi Ka Mausam) में जल्द मौसम बदलने वाला है। इसके साथ ही IMD ने कई राज्यों में गरज चमक के साथ बरसात का अलर्ट जारी किया है। 

 | 
Weather Update : यूपी-बिहार, दिल्ली के मौसम में आएगा बड़ा बदलाव, इस दिन होगी बारिश, IMD ने जारी किया अपडेट 

HR Breaking News - (Mausam update)। देश के लगभग सभी राज्यों मौसम साफ बना हुआ है। सुबह और शाम ठंड का एहसास होने लगा है। अब धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आ रही है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में ठंड बढ़ रही है। त्योहारों के बीच अब मौसम ने भी करवट लेना शुरू कर दिया है। एक तरफ पहाड़ों पर बर्फबारी और ठंडी हवाएं दस्तक देने को तैयार हैं, तो वहीं मैदानों में अब गरज चमक के साथ बारिश (Rain Alert) शुरू होने वाली है। 

मौसम विभाग (IMD Weather Update) के अनुसार, एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे 27 अक्टूबर से दिल्ली, उत्तर भारत, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बरसात होगी। 

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 27 अक्टूबर की शाम से दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। इस दिन आसमान में बादल छाएंगे। इस दौरान गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 28 और 29 अक्टूबर की सुबह तक बारिश का दौर जारी रहेगा। तापमान में भी 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इन दिनों में बारिश होने से तेजी से ठंड बढ़ेगी। 


यूपी-बिहार में होगी बारिश - 


27 अक्टूबर से चार दिन तक उत्तर प्रदेश (UP Mausam Update) में बारिश होने की संभावना जताई है। 26 तारीख तक मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन उसके बाद प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बरसात होगी। वहीं, बिहार (Bihar ka Mausam) में भी 29 से 31 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश होगी। सुबह के समय धुंध और कोहरा ज्यादा नजर आएगा। वहीं तापमान 17 से 19 डिग्री तक गिर सकता है। 

हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी - 


मौसम विभाग (Mausam Update) के अनुसार, 27 अक्टूबर से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने का अनुमान है, जबकि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Mausam) में भी कई स्थानों पर बरसात हो सकती है। इससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और नवंबर की शुरुआत में ठंड अपने चरम पर होगी।

झारखंड में झमाझम होगी बारिश - 


मौमस विभाग (Mausam Update) के मुताबिक झारखंड के कई जिलों में 29 और 30 अक्टूबर को मूसलाधार बारिश होगी। सिमडेगा, सिंहभूम, देवघर और दुमका जैसे इलाकों में अगले कुछ दिनों जोरदार बरसात होगी। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात का असर राज्य पर भी देखने को मिलेगा। अगले कई दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने से तेजी से सर्दी बढ़ेगी।