Gehu ka bhav : इस मंडी में लगेगा किसानों का जैकपोट, गेहूं और सोयाबिन बिकेंगे महंगे
Wheat Price :देशभर में लगातार बढ़ रही महंगाई का प्रभाव अनाजों की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। कई मंडी ऐसी है जहां पर गेहूं और सोयाबीन की कीमत आसमान छू रही है। आज हम आपको एक ऐसी मंडी (Wheat Mandi Price) के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर किसानों का जैकपॉट लगने वाला है। यहां पर गेहूं और सोयाबीन की सबसे ज्यादा कीमत मिल रही है।
HR Breaking News (Wheat Price Hike) देशभर की मंडियो में फसलों की कीमत अलग-अलग रहती है। कुछ मंडियों में फसल की कीमत ज्यादा होती है तो वहीं कुछ मंडियों में फसलों की कीमत (Wheat Price Latest Update) कम भी रहती है। बता दें कि कुछ मंडियों में गेहूं और सोयाबिन की कीमत आसमान छू रही है। इन मंडियों में गेहूं और सोयाबिन सबसे महंगे मिल रहे हैं।
मध्यप्रदेश के किसानों को होगा लाभ
मध्यप्रदेश के किसानों के लिए दीवाली के अवसर पर अच्छी खबर सामने आ रही है। प्रदेश की कई कृषि उपज मंडियों में बुधवार को मुहूर्त के सौदे होने वाले हैं। क्योंकि अब 4 दिनों से बंद मंडियां (Wheat And Soyabeen Price) खुलने वाली है और व्यापारी अनाज की खरीदी करने वाले हैं। भाईदूज पर व्यापारी सुबह मुहूर्त के सौदे करेंगे। राज्य की अन्य कृषि उपज मंडियों की तरह राजधानी भोपाल की करोंद मंडी में भी मुहूर्त के सौदे किए जाने वाले हैं।
मुहूर्त की खरीदारी होगी शुरू
खास बात तो ये है कि इस मंडी में मुहूर्त की खरीदारी पर व्यापारी किसानों को उनकी उपज की जबर्दस्त कीमत देते हैं। खास तौर पर गेहूं और सोयाबीन (Wheat And Soyabeen Highest Price) सबसे महंगा बिक रहा है। अपनी फसल की अधिकतम कीमत लेने के लिए मुहूर्त का सौदा करने बड़ी संख्या में किसान करोंद मंडी पहुंच जाते हैं।
धनतेरस पर बंद हो गया था काम
प्रदेश में धनतेरस यानि शनिवार से कृषि उपज मंडियों में अनाज की खरीद फरोख्त का काम बंद हो गया था। वहीं बुधवार को एक बार फिर से फसल की बिक्री चालू हो गई है। भाईदूज (Wheat And Soyabeen Price today) के अवसर पर परंपरागत रूप से मुहूर्त की खरीदारी की जाने वाली है।
यहां पर मिलेंगे फसल के अच्छे रेट
राज्य की अन्य मंडियों की तरह भोपाल की करोंद मंडी भी 4 दिनों बाद बुधवार को खुलने वाली है। इस मंडी में भाई दूज पर सुबह 10.30 बजे से खरीदारी प्रारंभ हो गई है। व्यापारी मुहूर्त (Muhurat deals) के सौदे कर रहे हैं। सबसे पहले खरीदी जानेवाली फसल के जोरदार दाम दिए जा रहे हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में किसान मंडी में आने वाले हैं। मुहूर्त के सौदों में गेहूं, सोयाबीन की ऊंचे दामों पर खरीदी जा रही है।
भाईदूज पर दो सत्रों में कर सकते हैं फसलों की खरीदी
हाल ही में जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक भाईदूज पर फसल की खरीदी दो सत्रों में की जाने वाली है। सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक खरीदी की जाने वाली है। इसके बाद दीपावली (Wheat Price on Diwali) मिलन समारोह आयोजित किया जाने वाला है। दोपहर 3 बजे से दूसरे सत्र की खरीदी प्रारंभ होने वाली है।
