home page

मार्केट में दस्तक देने वाला है 5G को सस्ता smartphone, जानें कीमत और फीचर्स

Redmi 11 Prime 5G Price: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीने की सोच रहे हैं तो कैंसिल कर दीजिए.क्योंकि अब Redmi जल्द ही मार्केट में 5G का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है इस खबर से जुड़ी जानकारी के लिए नीचे पढ़ें....

 | 
मार्केट में दस्तक देने वाला है 5G को सस्ता smartphone, जानें कीमत और फीचर्स

HR Breaking News (नई दिल्ली) : Redmi जल्द ही भारतीय बाजार में एक बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च(5G smartphone launch date) करने वाली है। टिप्सटर मुकुल शर्मा का दावा है कि Xiaomi देश में Redmi 11 Prime 5G लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। शर्मा का कहना है कि लॉन्च अगले हफ्ते की शुरुआत में हो सकता है। हालांकि 5G हैंडसेट के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि की जानी बाकी है। अगर यह सच है, तो यह देश में अब तक 5G कनेक्टिविटी के साथ आने वाला ब्रांड का सबसे सस्ता डिवाइस हो सकता है।

ये भी जानिए : Redmi के स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट! जल्द करें खरीदारी


रिपोर्ट्स की माने तो Redmi 11 Prime चीन से Redmi Note 11E के रीब्रांडेड के रूप में आ सकता है। Redmi 11 Prime 5G मॉनीकर को पहली बार टिपस्टर Kacper Skrzypek द्वारा लगभग एक महीने पहले देखा गया था। साथ ही, इस महीने की शुरुआत में, एक रिपोर्ट से पता चला था कि Redmi 11 Prime का कोडनेम लाइट है और इसका मॉडल नंबर 22041219I है। आइए अब हम Redmi 11 Prime की खासियत के बारे में जानते हैं।


Redmi 11 Prime 5G की कीमत

ये भी जानिए : मार्केट में लॉन्च होने वाला है Motorola का 5G 200MP कैमरा स्मार्टफोन


Redmi ने देश में कुछ 5G इनेबल डिवाइस लॉन्च किए हैं जिनमें Redmi Note 10T 5G, Redmi Note 11T 5G और Redmi Note 11 Pro+ 5G शामिल हैं। हालांकि, ये सभी डिवाइस नोट सीरीज के हैं और देश में इनकी कीमत 15,000 रुपये से ज्यादा हैं। चूंकि, Redmi 11 Prime एक नंबर सीरीज स्मार्टफोन है, इसलिए हम ब्रांड के अन्य 5G स्मार्टफोन की तुलना में इसके सस्ते होने की उम्मीद कर सकते हैं।


Redmi 11 Prime 5G में मिलेंगे ये फीचर्स

ये भी जानिए : jio यूजर्स के लिए खूशखबरी! 339 रुपये में मिलेगा डेली 1.5 GB डाटा पूरे 1 साल के लिए


अगर Redmi 11 Prime मीडियाटेक डाइमेंशन 700 प्रोसेसर द्वारा संचालित हो सकता। इस फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट और फुल HD+ रेजोल्यूशन होगा। स्मार्टफोन 50MP का डुअल-कैमरा एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक एलईडी फ्लैश होगा। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल सकता है। Redmi के इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगी।
 

News Hub