Diwali Tips : दिवाली पर सपने में दिखें ये चीजें तो समझ लो चमकने वाली है किस्मत
माता लक्ष्मी अपने जिस भी भक्त से प्रसन्न हो जाती हैं वे उस पर अपनी कृपा बरसाती हैं। शास्त्रों के अनुसार अगर दिवाली के दिन आपको ये 4 जानवर दिखाई दें तो समझ लिजिए कि आपकी किस्मत चमकने वाली है।
HR Breaking News (ब्यूरो)। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि दीपावली के दिन 4 ऐसे जानवर दिखाई दे जाएं तो व्यक्ति को यह समझ जाना चाहिए कि व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। वास्तु शास्त्र में इन 4 जानवरों के विषय में विस्तार से बताया गया है जिन्हें दिवाली के दिन देखना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इस विषय में।
Parenting Tips : बच्चों के सामने मां-बाप कभी न करें ये हरकतें
अगर घर पर आ जाए बिल्ली
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई बार बिल्ली का दिखाई देना अशुभ माना जाता है। लेकिन दीपावली के दिन यदि बिल्ली घर पर अचानक आ जाए तो समझ जाइए कि माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने वाली है और व्यक्ति के भाग्य खुलने वाले हैं।
दिखाई दे जाए छिपकली
गर्मियों के मौसम में घर की दीवारों पर छिपकली का दिखाई देना आम बात होती है। लेकिन दीपावली के दिन यदि रात को छिपकली दिखाई देती है तो इसे काफी शुभ माना जाता है। यह माता लक्ष्मी के प्रसन्न होने का सूचक माना जाता है।
Parenting Tips : बिगड़े हुए बच्चे को झट से सुधारें, फॉलो करें ये ट्रिक
यदि दिखाई दे जाए उल्लू
दिवाली के दिन उल्लू का दिखाई देना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उल्लू लक्ष्मी जी का वाहन है। इसलिए उल्लू के दिखने से धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, इसका संकेत मिलता है।
इस रंग की गाय दिखाई देने से मिलेगा लाभ
व्यक्ति को यदि दिवाली के दिन केसरिया रंग की गाय दिखाई देती है तो यह समृद्धि का संकेत माना जाता है। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। इसलिए ऐसा होना आपके लिए बहुत ही शुभ होगा।
