अब Delhi होगी जाम फ्री, यहां बनेंगे 8 नए फ्लाईओवर
Delhi News : दिल्ली में लगातार आबादी बढ़ती जा रही है। आबादी के साथ-साथ वाहनों का दबाव भी बढ़ रहा है। रोजाना कोई ना कोई नई गाड़ी लेकर आता है, जिससे देश की राजधानी में लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। परंतु अब दिल्ली की जाम की समस्या जल्द सॉल्व हो जाएगी। जी हां... दिल्ली में 8 नए फ्लाईओवर दिल्ली को जाम से मुक्त कर देंगे।
HR Breaking News (New Flyover in Delhi) देश की राजधानी दिल्ली में पहले भी बहुत सारे फ्लाईओवर हैं। अब ये पुल दिल्ली को कम पड़ रहे हैं। दिल्ली में अब 8 नए फ्लाईओवर (8 new flyover) और बनाए जाएंगे, जो दिल्ली को जाम से फ्री कर देंगे।
दिल्ली में लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए दिल्ली मेट्रो के रूट को भी विस्तार दिया जा रहा है। साथ में सड़क नेटवर्क को भी अब और ज्यादा मजबूत किया जाएगा।
पीक आवर के दौरान करना पड़ता है जाम की समस्या का सामना
दिल्ली में पिक आवर के दौरान लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। जखीरा क्रॉसिंग से कर्मपुरा तक रोजाना भयंकर जाम लगता है। इस जंक्शन को जाम फ्री (jaam free) करने के लिए नए फ्लाईओवर का प्लान तैयार किया गया है। इस स्ट्रेच में फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 2.2 किलोमीटर स्ट्रेच की फीजिबिलिटी स्टडी कराई जाएगी।
यहां बनाया जाएगा वाई शेप फ्लाईओवर
दिल्ली में बहुत सारे व्यस्त एरियाज हैं। इसमें इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) का क्षेत्र भी है। इसके नजदी लगते एरियाज में भी जाम रहता है। अब इन क्षेत्रों को पूर्ण रूप से जाम मुक्त करने का लक्ष्य है। इसके लिए अब दिल्ली में वाई-शेप फ्लाईओवर बनाने का प्लान तैयार किया है।
क्या रहेगा रूट
वाई शेप फ्लाईओवर के दो विंग होंगे। इसमें पहला विंग एयरपोर्ट के NSG जंक्शन पर NSG ऑफिस से मेहराम नगर ईस्ट तक होगा। वहीं दूसरा विंग द्वारका (Dawarka Wing) की तरफ जाने के लिए बनाया जाने की योजना है। इसके साथ ही एयरपोर्ट के पास टर्मिनल-1 अंडरपास की चौड़ाई बढ़ाने की भी योजना है। साथ में मेहराम नगर के पास यू-टर्न अंडरपास का भी प्रस्ताव है।
यह है फ्लाईओवर बनाने का प्लान
दिल्ली में शुरुआती अध्ययन के दौरान वाई-शेप फ्लाईओवर (Y Shape Flyover) का प्लान तैयार किया गया है। इसके साथ ही 7 और पुल बनाने की योजना पर काम चल रहा है।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने अध्ययन में पाया है कि पीक आवर में द्वारका, गुरुग्राम, नई दिल्ली और साउथ दिल्ली एयरपोर्ट तक भयंकर जाम रहता है।
यातायात का किया गया है अध्यन
दिल्ली में जाम को लेकर यातायात का अध्ययन किया गया है। NSG चौक से मेहराम नगर ईस्ट (Mehram Nagar East) तक तगड़ा जाम लगता है। जाम की समस्या सुलझाने के लिए चौक पर ट्रैफिक (New Flyover in Delhi) स्टडी की गई है। स्टडी करके वाई-शेप फ्लाईओवर बनाने की योजना है। इस योजना में पीडब्ल्यूडी को अन्य विभागों का भी साथ मिल गया है।
कितने लाइन का होगा निर्माण
जाम की समस्या से निजात पाने के लिए एयरपोर्ट से द्वारका (Delhi Airport to Dwarka) जाने के लिए टर्मिनल 1 अंडरपास बनाया गया। इसकी चौड़ाई 6 लेन करने की प्लानिंग की जा रही है।
मेहराम नगर ईस्ट के पास यू-टर्न बनाया जाएगा। पहले भी यू-टर्न बनाया गया था, बाद में इसे बंद कर दिया गया। साथ में आईटीओ जंक्शन पर फ्लाईओवर के लिए सड़कों के करीब 4 किमी स्ट्रेच की फिजिबिलिटी स्टडी की जाएगी।
यहां भी बनेगा फ्लाईओवर
दिल्ली में शिवाजी मार्ग (Delhi To Shivaji Marg) पर जखीरा क्रॉसिंग से कर्मपुरा तक भी एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके लिए अध्ययन किया गया है। चार सड़को का यह एक जंक्शन होगा।
यहां पर ट्रैफिक का भार जरूरत से ज्यादा है। इसके अलावा शिवाजी मार्ग पर एक क्रिटिकल आर्टेरियल रोड बनाया जाएगा। इसके अलावा पटेल मार्ग और रोहतक रोड का ट्रैफिक यहां आता है। रोहतक रोड से कर्मपुरा, मोती नगर, कीर्ति नगर और पटेल नगर जाने के लिए भी लोगों को शिवाजी मार्ग का सहारा लेना पड़ता है।
