home page

UP के कर्मचारियों को नवरात्रि से पहले तोहफा, योगी सरकार इतना बढ़ाएगी आखिरी महंगाई भत्ता

UP News :उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Govt) नवरात्रि से पहले बड़ा तोहफा देने वाली है। नवरात्रि से पहले कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में आखिरी बढ़ोतरी की जाएगी। सातवें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिल रहा है, जिसमें अब अंतिम संशोधन किया जाएगा। 

 | 
UP के कर्मचारियों को नवरात्रि से पहले तोहफा, योगी सरकार इतना बढ़ाएगी आखिरी महंगाई भत्ता

HR Breaking News (UP Employees Salary Hike) आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश सरकार (UP Govt) इस बार नवरात्रि से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने वाली है।

 

 

कर्मचारियों के लिए जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान होने वाला है। कर्मचारियों के लिए यह बढ़ोतरी बहुत महत्वपूर्ण है। 


क्या होता है महंगाई भत्ता 


उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA UP) बहुत आवश्यक है।महंगाई भत्ता कर्मचारियों की सैलरी में एक अहम हिस्सा होता है।कर्मचारियों के लिए हर 10 साल में एक बार न्यूनतम बेसिक सैलरी को निर्धारित कर दिया जाता है, जिसके बाद कर्मचारियों को हर 6 महीने में महंगाई भत्ते के रूप में बेसिक सैलरी दी जाती है। यह सैलरी बढ़ा कर दी जाती है। 


महंगाई भत्ते के लिए आंकड़े आए सामने 


उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike Update) में अंतिम बढ़ोतरी होने जा रही है। इसको लेकर महत्वपूर्ण आंकड़े सामने आ गए हैं। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आखिरी 12 महीने के आंकड़े आ चुके हैं, जिसके अनुसार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी भी लगभग कंफर्म हो गई है। 

कब से लागू होगा महंगाई भत्ता 


उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों (UP Employees Salary Hike) के लिए महंगाई भत्ते को 1 जुलाई 2025 से लागू किया जाएगा। सरकार की ओर से साल में दो बार महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी की जाती है।

पहले बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू हो चुकी है। इस बार कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2025 से लागू होगा कर्मचारियों को एरियर के साथ सैलरी मिलेगी। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा सितंबर में की जा सकती है।


कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता 


अब तक के आए आंकड़ों के अनुसार महंगाई भत्ते (DA Hike UP) में 3% की बढ़ोतरी की संभावना है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार महंगाई दर 58% से कुछ ऊपर चली गई है।

परंतु इतनी ज्यादा ऊपर नहीं गई है कि महंगाई भत्ता 59% हो जाए।ऐसे में कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 58% होने की उम्मीद है। फिलहाल कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।


सैलरी में कितना होगा इजाफा 


उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग (7th pay commission UP) के तहत सैलरी दी जा रही है। सैलरी में इजाफा बेसिक सैलरी के आधार पर होगा। हर कर्मचारी की बेसिक सैलरी अलग है।

अगर किसी कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपए प्रति महीना है, तो उसके महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी से उसकी सैलरी में 540 रुपए प्रति महीना का इजाफा हो जाएगा।