home page

Gold Rate Hike : फिर तेज हुई सोने की रफ्तार, रचेगा नया कीर्तिमान, अब इतने का हो गया 10 ग्राम सोना

Gold Rate Hike : सोने के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दाम बेहिसाब बढ़ रहे हैं तो कभी धड़ाम से गिर रहे हैं। सोना एक लाख क्रॉस करने के बाद डगमगा गया है और फिर एक लाख से नीचे आ गया है। ऐसे में सोने के दामों में पिछले कुछ दिनों में काफी अंतर आया है।

 | 
Gold Rate Hike : फिर तेज हुई सोने की रफ्तार, रचेगा नया कीर्तिमान, अब इतने का हो गया 10 ग्राम सोना

HR Breaking News (Gold Rate Hike) सोने के दामों में निरंतर बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी दाम कम हो रहे हैं तो कभी बढ़ रहे हैं। सोने के दाम रोजाना चेंज होते रहते हैं। कीमती धातु सोना लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। भारत में पारंपरिक तौर पर प्रयोग किए जाने वाले सोने के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। 

 

 

सोने के दामों पर अंतरराष्ट्रीय इफेक्ट


सोने के दाम कम होने और ज्यादा होने के पीछे अंतरराष्ट्रीय कारण हैं। अमेरिका का इसमें सबसे बड़ा रोल है। अमेरिका की ओर से कई देशों पर जब से टैरिफ लगाने की बात कही गई है तब से ही सोना लगातार चढ़ता जा रहा है।

 

वहीं, अब चीन पर टैरिफ लगाने के बाद चीन के जवाब ने अमेरिका और चीन में व्यापारिक युद्ध छेड़ दिया है। जिससे बाजार में अनिश्चितता की स्थिति उतपन्न हो रही है और सोने के दाम (Gold Rate Hike) बढ़ते जा रहे हैं।

 

अब राष्ट्रीय कारण भी सोने को बढ़ा रहे


अंतरराष्ट्रीय कारणों के साथ साथ सोने की कीमतों को राष्ट्रीय कारण भी प्रभावित कर रहे हैं। अब तक देश में खरमास लगा हुआ था, जिस वजह से सोने की मांग कम थी, क्योंकि मांगलिक कार्य बंद थे। अब खरमास हटने के बाद मांगलिक कार्य शुरू हो गए हैं, जिससे सोने के दाम बढ़ (Gold Rate Hike) रहे हैं।  

अप्रैल के अंत में सोना उछला


सोने के दामों में अप्रैल की शुरुआत में कटौती देखने को मिली थी, लेकिन अप्रैल के अंतिम दिनों में सोना बेकाबू हो गया। सोने की रफ्तार इतनी बढ़ी की सोने के रेट (Gold Rate Hike) एक लाख को पार कर गए। वहीं, पिछले कुछ दिनों से फिर से सोना कम हुआ है, लेकिन एक लाख के बेहद करीब बना हुआ है।  

आज कम हुए हैं दाम 


सोना भारत में शृंगार का अहम हिस्सा है। सोने के दाम अमरीकी टैरिफ पॉलिसी के बाद बढ़ ही रहे हैं। इसी बढ़ौतरी के बीच 26 अप्रैल को हल्की गिरावट भी आई है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में सोने के क्या दाम चल रहे हैं। दस ग्राम गोल्ड आपको कितने का मिल जाएगा।  

यह चल रहे हैं सोने के दाम

भोपाल में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,258 रुपए प्रति तोला चल रही है। वहीं, कल यह दाम 87,963 रुपये प्रति तोला था। 700 रुपये से ज्यादा के रेट कम हुए हैं।

वहीं, भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम 95,190 Rs रुपये तोला हैं, जोकि कल 95,960 रुपए तोला थे। वहीं, देशभर में एवरेज दाम देखें तो 24 कैरेट गोल्ड 95,270 रुपए तोला मिल रहा है, यह कल 96,120 रुपये तोला पर था। 

  


कितने हो जाएंगे सोने के दाम
 

विशेषज्ञों का मानना है कि आगे भी सोने के दामों में यही हालाता देखने को मिल सकते हैं। ट्रंप की ओर से 90 दिन के लिए टैरिफ को होल्ड किया गया है, यह होल्ड हटने के बाद फिर से अचानक तगड़ी तेजी की संभावना है। गोल्डमैन के दावे के अनुसार सोना साल के अंत तक 1 लाख 38 हजार को क्रॉस कर सकता है।

News Hub