Gold-Silver Rate : दिवाली से पहले सोने की कीमतों ने रचा इतिहास, जानिये लेटेस्ट रेट
Gold rate Today : सोने की कीमतों में छप्पर फाड़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अब सोना अपने ऑल टाइम हाई पर जा पहुंचा है। सोने की कीमतों में आई अचानक बढ़ोतरी ने दिवाली से पहले ही नया इतिहास रच दिया है। अब सोना 125000 प्रति 10 ग्राम से भी ज्यादा महंगा बिक रहा है। चलिए जानते हैं। सोने चांदी का ताजा भाव
HR Breaking News (Sone Ka rate)। सोने और चांदी की कीमतें अब हर जगह धूम मचा रही है। भारत देश में सोने के बढ़ते रेट अब चर्चा का विषय बने हुए हैं। लगातार सोने की कीमतों में हो रही रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी को लेकर हर कोई हैरान है। आज सोने की कीमतें (Gold Price) इतनी ज्यादा बढ़ गई है की 1 तोला सोना खरीदना भी मुश्किल हो गया है। दिल्ली के सराफा बाजार (Delhi Gold Rate) में अब सोने की कीमतों ने सारी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोने की कीमतों में अचानक आई इस जबरदस्त बढ़ोतरी के बाद कई लोगों ने सोने खरीदारी का प्लान कैंसिल कर दिया है।
सोने व चांदी की कीमतों ने मचाई धूम -
एमसीएक्स (MCX Gold Rate) और IBJA पर सोने और चांदी के रेट धूम मचा रहे हैं। मंगलवार को पहली बार सोने की कीमत 1,30,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार चली गई है। वहीं चांदी 1,85,000 प्रति किलोग्राम की दर से ट्रेड कर रही है। कमोडिटी एक्सपर्ट का कहना है कि फिलहाल सोने और चांदी की कीमतों में जिस तरह पकड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। अनुमान है की दिवाली (Diwali 2025) तक चांदी का रेट 2,00,000 प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर सकता है। वही सोना 1,50,000 रुपए तक जा सकता है।
दिवाली से पहले इतना महंगा हुआ सोना -
दिवाली (Diwali 2025) से पहले ज्वेलर्स और खुदरा खरीददारों की भारी डिमांड ने सोने व चांदी की कीमतों (Gold Silver rate) को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक मंगलवार को 999 प्रतिशत शुद्ध सोना 2,850 रुपए महंगा होकर 1,30,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है वहीं 995 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना अब 2,850 रुपए बढ़कर 1,30,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ दोनों ही अब तक अपने ऑल टाइम हाई स्टारपर हैं।
चांदी ने दिया 106 प्रतिशत रिटर्न -
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतें (Sone Chandi Ka bhav) भी नया रिकॉर्ड बनती जा रही है। लगातार पांचवें दिन चांदी की कीमतों में 6,000 की तेजी दर्ज की गई है। अब चांदी 1,45,000 प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंची है। पिछले सत्र में यह 1,79,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई। फरवरी से अब तक चांदी की कीमतों में 34,500 का उछाल आया है, जबकि साल 2025 की शुरुआत से अब तक चांदी (Silver rate Hike) 95,300 महंगी हुई है। इस बार चांदी की कीमतों (Silver Price) में 106% से ज्यादा की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। एक्सपर्ट का कहना है यह कि जिस तरह चांदी के रेट आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। जल्द ही है 2,00,000 के आंकड़े को पार कर जाएगी। फिलहाल 2,00,000 के आंकड़े से चांदी सिर्फ 15,000 रुपए दूर है।
रुपये के कमजोर होने का दिख रहा असर -
व्यापारियों ने कीमतों में तेजी की एक बड़ी वजह रुपए की कमजोरी को बताया है, जो मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 12 पैसे गिरकर 88.80 रुपए के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी चमक बिखेर रहे हैं। सोना (Gold Price) दिन में 4,179 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर को छूने के बाद 4,140 डॉलर पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी (Silver Rate) 53.54 डॉलर के रिकॉर्ड हाई को छूकर हल्की गिरावट के साथ 51.36 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। विश्लेषकों का मानना है कि सोना-चांदी में दिवाली तक भयानक तेजी देखने को मिलेगी।
