home page

Delhi Air Pollution : दिल्ली के इस जिले में 408 रहा AQI, GRAP-3 होगा लागू IMD ने जारी किया अपडेट

Delhi Air Pollution :दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार खराब होता जा रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में तो एक्यूआई 400 के पारा चला गया है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते राजधानी में GRAP-3 लगाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए आईएमडी की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली में एक्यूआई (Delhi Air Pollution) कैसा बना रहने वाला है।

 | 
Delhi Air Pollution : दिल्ली के इस जिले में 408 रहा AQI, GRAP-3 होगा लागू IMD ने जारी किया अपडेट

HR Breaking News (Delhi Air Pollution) दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली में बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए GRAP-3 लागू करने का फैसला लिया है। दिल्ली में बिगड़ती हवा के चलते राजधानी में एक्यूआई  (Delhi Ka AQI) गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। इस दौरान कहीं-कहीं धूंध भी देखी जा रही है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली में कितना AQI दर्ज किया गया है।

 

 

इंडिया गेट पर 408 रहा AQI 


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board) की ओर से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के कई निगरानी स्टेशनों ने प्रदूषण का खतरनाक स्तर में रिकॉर्ड किया गया है और ज्यादातर इलाकों में AQI 400 पार दर्ज किया गया। दिल्ली में AQI के बिगड़े हालातों के चलते राजधानी को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (Graded Response Action Plan) के तीसरे चरण को लागू कर दिया है। आंकड़ों के मुताबिक इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास AQI 408 दर्ज किया गया है। 

राजधानी में 400 के पार गया AQI


अब राजधानी दिल्ली (Delhi Ka AQI)में 400 के पास AQI अब गंभीर स्थिति में आ गया है। यहां पर पंजाबी बाग में AQI 437 रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, सिरीफोर्ट में AQI  403, आनंद विहार में  AQI 438, बवाना में AQI 451, बुराड़ी क्रॉसिंग में 439 AQI दर्ज किया गया है। अशोक विहार में 439 AQI (AQI in Ashok Vihar) , द्वारका सेक्टर -8 में AQI 422, जहांगीरपुरी में AQI 446 रिकॉर्ड किया गया है और जेएलएन स्टेडियम में AQI 422 रिकॉर्ड किया गया है।

राजधानी समेत अन्य जिलों में AQI


इसके साथ ही अन्य शहरों में भी AQI  खराब स्थिती में रखा गया है। ओखला फेज-2 में 418 AQI (AQI in Okhla Phase-2), रोहिणी में AQI 442, ITO में AQI 433, आरके पुरम में AQI  432, चांदनी चौक  में 449 AQI रिकॉर्ड किया गया है। अलीपुर में 431, नेहरू नगर में 440, सोनिया विहार में 434, नरेला 437, मुंडका 442 और CRRI मथुरा रोड में 428 रिकॉर्ड किया गया है।  वायु गुणवत्ता (Delhi air quality) में गिरावट के बाद GRAP-3 लागू किया गया है।