Delhi Monsoon : दिल्ली वालों को इस दिन मिलेगी गर्मी से राहत, मानसून को लेकर IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट
Monsoon Update : देश की राजधानी दिल्ली में आमतौर पर 27 जून को मानसून आ जाता है। लेकिन मौसम विभाग ने इस बार समय से पहले मानसून आने का पूर्वानुमान जताया था। परंतु अभी तक दिल्ली (Delhi weather forecast) में मानसून की एंट्री नहीं हुई है और भयंकर गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। हाल ही में मौसम विभाग ने मानसून को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। आईये जानते हैं कब आएगा मानसून -

HR Breaking News - (Delhi Monsoon Update)। दिल्ली में लगातार बढ़ रही महंगाई की वजह से लोगों को अब मानसून का बेसब्री से इंतजार है। जहां एक ओर देश में ज्यादातर हिस्सों में मानसून अपने समय से पहले पहुंच गया, वहीं देश की राजधानी यानी दिल्ली में मानसून की बारिश (Rain in Delhi) के लिए लोगों को तरसना पड़ रहा है। दिल्ली में प्री मानसून की बारिश भी देखी जाने की कोई संभावना नहीं है। हाल ही में मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए ये क्लियर कर दिया है कि दिल्ली में किस दिन मानसून दस्तक देने वाला है। आइए जानते हैं इस बारे में।
दिल्ली में इस दिन से होगी झमाझम बरसात-
उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार भी दिल्ली में मानसून (latest update on monsoon) अपने तय समय पर ही एंट्री करने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी दिल्ली में हर साल 29-30 जून तक मानसून की एंट्री हो जाती है। इस बार आज 27 जून की तारीख आ गई है,
हालांकि अभी तक मानसून (Monsoon ka update) का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि अगले 3 से 4 दिनों के अंदर मानसून दिल्ली समेत बचे हुए हिस्सों को पूरी तरह कवर करने वाला है। इसके बाद कई दिनों तक दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR weather) में झमाझम बारिश का इंतजार रहने वाला है।
दिल्ली में आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल-
एक ओर मानसून दिल्ली में एंट्री नहीं कर रहा है, इसकी वजह से दिल्ली (Delhi weather news) में लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब दूसरी ओर गर्मी भी फिर से बढ़ती नजर आ रही है। पिछले गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस (Aaj ka mausam) दर्ज किया गया है, जोकि सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा रहा है।
इसके अलावा न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा है, जोकि सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस (weather update) तक रहने की उम्मीद लगाई जा रही है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है।
हल्कि बारिश होने की संभावना-
इसके अलावा हवा में नमी (Humidity level in delhi) का लेवल 58 से 80 फीसदी तक होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद लगाई जा रही है जिसके बाद शाम के समय हल्की बारिश (Rain alert) होने की उम्मीद है। इसके बाद 28 जून से तेज बारिश देखने को मिल सकती है।