home page

Gehu Rate 2025 : यूपी, राजस्थान, दिल्ली की मंडियों में हाई पर पहुंचे गेहूं के रेट

wheat rate hike : गेहूं उत्पादक किसानों को अब डबल खुशखबरी मिली है। दरअसल पिछले काफी दिनों से सिथिर बने हुए गेहूं के रेट अब अचानक बढ़ने लगे हैं। इसके साथ ही सरकार ने हाल ही में गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP में बढ़ोतरी की है यानी साल 2026-27 में किसानों को गेहूं का अधिक रेट मिलेगा। चलिए नीचे खबरों में विस्तार से जानते हैं। आज का मंडी भाव -

 | 
Gehu Rate 2025 : यूपी, राजस्थान, दिल्ली की मंडियों में हाई पर पहुंचे गेहूं के रेट 

HR Breaking News (wheat rate today)। गेहूं के रेट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। अब आए दिन गेहूं के रेट नया रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं। सरकार ने साल 2025 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP (Wheat MSP) 2425 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। देश की ज्यादातर मंडियों में गेहूं का भाव MSP से ऊपर चल रहा है। इससे किसानों को तगड़ा मुनाफा हो रहा है। 


मंडियों में गेहूं के रेट (Gehu Ka Bhav) बढ़ने से किसान अब स्टॉक गेहूं को लेकर पहुंच रहे हैं। इसी के साथ केंद्र सरकार ने किसानों को एक तोहफा दिया है। दरअसल सरकार ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP में बढ़ोतरी की है MSP (MSP Hike Update) में 160 रुपए का इजाफा किया गया है यानी साल 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य अब 2585 रुपए क्विंटल तय कर दिया गया है। 


MSP से ऊपर चल रहा गेहूं का भाव 

 
फिलहाल ज्यादातर मंडियो में गेहूं और सरसों के भाव में तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज 4 नवंबर 2025 को गेहूं का अधिकतम भाव 2850 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है, हालांकि गेहूं का न्यूनतम भाव (wheat minimum price) 2400 प्रति क्विंटल है। ज्यादातर मंडियों में गेहूं MSP (wheat MSP) से 450 प्रति क्विंटल महंगी बिक रही है। हालांकि कुछ मंडियों में गेहूं के भाव कम भी है। यह अंतर गेहूं की किस्म और गुणवत्ता के कारण है।


दिल्ली मंडी लारेंस रोड 

एमपी लाइन गेहूं का भाव 2810 से 2815 
यूपी लाइन गेहूं का भाव 2810 से 2815 
राजस्थान लाइन गेहूं का भाव 2810 से 2815 


 

दाहोद मंडी 
गेहूं मिल भाव 2640
गेहूं बाजार भाव 2645

मथुरा मंडी 
गेहूं भाव 2661

देहरादून मंडी 
गेहूं 1% छूट भाव 2720


इंदौर छावनी मंडी
गेहूं मिल भाव 2600 से 2700


पटना मंडी 
गेहूं 2% छूट भाव 2730

कोयम्बटूर मंडी 
गेहूं नेट भाव 2960 से 2990

सिवानी मंडी 
गेहूं भाव 2575 

जोधपुर मंडी 
गेहूं 1% छूट भाव 2700

खन्ना मंडी 
गेहूं नेट भाव 2660 से 2670

श्री गंगानगर मंडी 
गेहूं नेट भाव 2700

अमृतसर मंडी 
गेहूं नेट भाव 2650

अलवर मंडी
गेहूं भाव 2700 


देवास मंडी 
गेहूं मिल क्वालिटी भाव 2400 से 2500
गेहूं मालवराज भाव 2500 से 2600 
गेहूं लोकवान भाव 2700 से 3100

मुजफ्फरपुर मंडी 
गेहूं मिल डिलीवरी भाव 2670 से 2720

बेगूसराय मंडी 
गेहूं मिल डिलीवरी भाव 2670 से 2720

नजफगढ़ मंडी 
गेहूं भाव 2550 से 2600

नरेला मंडी
गेहूं भाव 2580 से 2650

उज्जैन मंडी 
गेहूं मिल क्वालिटी भाव 2400 से 2450


इटावा मंडी 
गेहूं भाव 2490

औरैया मंडी
गेहूं भाव 2480


बहराइच मंडी 
गेहूं भाव 2510