IMD Weather Update : यूपी के बाद हरियाणा पंजाब में समय से पहले मानसून ने ली एंट्री, इतने घंटे में पूरे राज्य को करेगा कवर
Weather Today :पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव जारी है। कई जिलों में प्री मानसून की बारिश दर्ज की गई है। अब मानसून ने भी एंट्री ले ली है। मौसम विभाग ने मौसम में परिवर्तन(Mausam update) को लेकर अपडेट जारी किया है। बीते कई दिनों से बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है। आइए जानते हैं कि हरियाणा के किन जिलो में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

HR Breaking News (Weather Update) जून महीने की शुरुआत में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, बीते दिनों की बारिश के चलते तापमान में गिरावट (Temperature) आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
इससे कई जगह मौसम खुशनुमा हो गया है तो कई जगहों पर उमस भरी गर्मी ने परेशान कर रखा है। आइए जानते हैं मौसम विभाग ने किन स्थानों पर मानसून के आगमन की संभावना जताई है।
उत्तरप्रदेश में मानसून की एंट्री
मानसून ने बीते तीन दिन पहले उत्तरप्रदेश(UP in Mansoon Entry) में एंट्री ली थी। इसके बाद मानसून आगे बढ़कर पूरे हिमाचल प्रदेश, आधे पंजाब को कवर करते हुए हरियाणा के कुछ हिस्से में पहुंच गया है। मानसून के आते ही आसमान में बादलों की गरज चमक के साथ बारिश ने आम लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं करनाल के आस-पास के इलाको में 57 एमएम बारिश की दर्ज की गई है।
प्रदेश में समय से पहले हुई मानसून की एंट्री
हरियाणा-पंजाब में मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। मानसून की तय तारिख 27 जून थी। इसी बीच पहले दिन ही मानसून ने आते पहले दिन ही राज्य में 9.2 एमएम के आस-पास बारिश दर्ज की गई है। अब तक प्रदेश में इस महीने में 40.6 एमएम तक बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य से 11 फीसदी ज्यादा है।
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कल 24 जून को 16 जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं रेवाड़ी और कुरुक्षेत्र में सबसे अधिक 68 एमएम बारिश हो चुकी है। मानसून ने हरियाणा, पंजाब और राजस्थान को भी कवर कर लिया है, लेकिन अधिकतर जगहों पर मानसून अभी एक्टिव नही हुआ है।
IMD ने किया मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी
प्रदेश में अधिकतर जगहों पर आने वाले 2 दिनों में भारी बारिश की संभावना(possibility of heavy rain)जताई गई है। इस दौरान आने वाले चार दिनों में लगातार भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
यहां पर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मानसून के प्रदेशभर में आगमन का अनुमान लगाया है।
इन जिलों में इतनी हुई बारिश
पिछले दिनों में रेवाड़ी और कुरुक्षेत्र में(Heavy rain in Kurushetra) 68 एमएम तक बारिश हुई थी। वहीं भिवानी, नारनौल में 39.5 एमएम के आस-पास बारिश हुई थी। इसी बीच कैथल, सिरसा,चरखी दादरी में 7 एमएम तक बारिश हई। वहीं हिसार, पानीपत, सोनीपत में 2.7 के आसपास बारिश हुई थी।