home page

sarso ka bhav : सरसों के भाव में 750 रुपये की बंपर तेजी, इस मंडी में बिक रही सबसे महंगी सरसों

Mustard price : इस समय सरसों के भाव में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है, जिससे किसानों को बंपर फायदा मिल रहा है। देशभर की प्रमुख मंडियों में सरसों अपने न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी अधिक रेट पर बिक रही है। प्रति क्विंटल सरसों के भाव (mustard price hike) में अधिकतर जगह एमएसपी से 750 रुपये की तेजी देखी जा रही है। एक राज्य की मंडी में तो यह सबसे ऊंचे रेट पर बिक रही है। आइये जानते हैं सरसों के ताजा भाव इस खबर में।

 | 
sarso ka bhav : सरसों के भाव में 750 रुपये की बंपर तेजी, इस मंडी में बिक रही सबसे महंगी सरसों

HR Breaking News - (sarso price) हाल ही के दिनों में सरसों के रेट (sarso ka taja bhav) में जो तेजी आई है, उसे देखकर लग रहा है कि आगामी कुछ ही दिनों में सरसों के दाम अपने रिकॉर्ड लेवल को पार कर जाएंगे। पहले के मुकाबले सरसों के दामों (mustard price increase) में तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है और इसके जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि रबी सीजन की शुरुआत में किसानों को कम दामों पर अपनी फसल बेचनी पड़ी थी, लेकिन अब वे अपनी स्टॉक की गई फसल को ऊंचे दामों पर बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में यह कीमतें (sarso ka rate) और बढ़ सकती हैं, जिसका असर इसकी आपूर्ति और मांग पर पड़ सकता है। 


अब इतने हुए प्रति क्विंटल सरसों के दाम -

सरसों में रबी सीजन में प्रमुख तिलहन फसल है। इसका असर देश की कृषि अर्थव्यवस्था पर गहरा पड़ता है। इस वक्त कुछ राज्यों में किसानों को सरसों की कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपये प्रति क्विंटल से 750 रुपये (mustard price today) अधिक मिल रही है।

इस हिसाब से सरसों का औसत भाव लगभग 6400 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। इसके प्रभाव स्वरूप सबसे बड़े उत्पादक राज्य राजस्थान में सरसों की कीमत लगभग 3500 रुपये प्रति क्विंटल (mustard price in rajasthan)  के पास तक पहुंच गई है और किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। कई क्षेत्रों में किसानों को सरसों के एमएसपी (sarso MSP) से लगभग सवा गुना ज्यादा तक कीमत (mustard price today) भी मिल रही है, जिससे उन्हें बंपर इजाफा हो रहा है।

राजस्थान की मंडियों में सरसों का भाव -

अनाज मंडी    न्यूनतम कीमत    अधिकतम कीमत    मॉडल प्राइस
मंडावरी     6132    6500    6380
बरन    6022    6195    6120
बूंदी    6190    6210    6204
डूडू    6130    6310    6190
सूरतगढ़    6091    6191    6123
कोटा    6212    6490    6250
प्रतापगढ़    6200    6390    6254
सूरजगढ़    6290    6350    6300
मदनगंज मंडावर    6217    6488    6317


यूपी की प्रमुख मंडियों में सरसों के भाव -

अनाज मंडी    न्यूनतम कीमत    अधिकतम कीमत    मॉडल प्राइस
फतेहपुर सीकरी    6322    6466    6369
लखीमपुर    6100    6200    6140
वाराणसी    6240    6485    6300
अलीगढ़    6150    6350    6200
हरदोई    6100    6309    6250

देश के अन्य राज्यों की मंडियों में सरसों भाव -

अनाज मंडी    न्यूनतम कीमत    अधिकतम कीमत    मॉडल प्राइस
गोरखपुर (मध्य प्रदेश)    6100    6200    6150
कटनी (मध्य प्रदेश)    6110    6391    6249
सीहोर (मध्य प्रदेश)    6099    6199    6109
हिसार (हरियाणा)    6115    6165    6125
उनावा (गुजरात)    6150    6255    6100
कलोल (गुजरात)     6225    6325    6225

नोट : सभी भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं।