Kal Ka Mausam : दिल्ली-NCR समेत अब इन राज्यों में होगी 24 घंटे जमकर बरसात, IMD ने किया अलर्ट जारी
Kal Ka Mausam : भले ही इस समय में कई राज्यों में मानसून की वापसी हो चुकी है, लेकिन अभी भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला बरकरार है। अब इसी बीच भारी बरसात को लेकर मौसम (Kal Ka Mausam) विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दिल्ली- NCR समेत कई राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिलने वाली है।
HR Breaking News : (Weather Forecast) बारिश का दौर थमने के साथ ही देश के कई हिस्सों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच कई राज्यों में मौसम विभाग (IMD Weather Updates) ने मॉनसून की वापसी के संकेत दिए हैं। आमतौर पर दिवाली से पहले ही मानसून चला जाता है, लेकिन अभी भी कई राज्यों में जोरदार बारिश का दौर देखा जा रहा है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली (Delhi Ka Mausam) में आज 19 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार है। वहीं, कुछ स्थानों पर एक या दो बार हल्की से हल्की बारिश (Delhi Rain Alert) होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान सुबह के समय मुख्य सतही हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने के आसार जताए गए हैं, जिनकी गति 8-12 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। वहीं 21 सितंबर को आसमान में मौसम साफ रहने के आसार है।
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
यूपी (UP Ka Mausam) में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे यूपी का मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में आने वाले दिनों में में बारिश का सिलसिला थमने वाला है और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश होने को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है।
हालांकि इस अवधि में प्रदेश में कही भी भारी बारिश (UP Rain Alert) को लेकर चेतावनी नहीं दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 19 से 23 सितंबर तक भारी बारिश के कोई आसार नहीं है।
जानिए कहां कितना रह सकता है तापमान
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली का तापमान 34 °C 24°C
मुंबई का तापमान 30°C 26°C
कोलकाता का तापमान 30°C 26°C
चेन्नई का तापमान 34°C 24°C
लखनऊ का तापमान 31°C 25°C
पटना का तापमान 31°C 27°C
रांची का तापमान 31°C 23°C
देहरादून का तापमान29°C 21°C
भोपाल का तापमान 30°C 23°C
कैसा रहेगा बिहार का मौसम
बिहार के मौसम (Bihar Weather Forecast ) की बात करें तो बिहार के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से झमाझम बरसात हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आज 19 सितंबर बिहार में भारी बारिश का अलर्ट (IMD Rain Alert) जारी किया है। IMD के मुताबिक बिहार में कल 20 सितंबर तक राज्य से अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।
