home page

UP Weather : यूपी के इन जिलों में लगातार लूढ़क रहा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Ka Mausam : दिसंबर के महीने की शुरुआत हो गई है और दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही अब ठंड का असर बढ़ने लगा है। अब इसी बीच यूपी के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी के कई जिलों में लगातार पारा गिर सकता है, जिसके लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं यूपी के मौसम (UP Ka Mausam) से जुड़े अपडेट के बारे में।
 | 
UP Weather : यूपी के इन जिलों में लगातार लूढ़क रहा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News (UP Weather) दिसंबर के महीने में यूपी में अब ठंड जोर पकड़ने लगी है। प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। लगातार तापमान में गिरावट से अब कंपकंपाती ठंड महसूस हो रही है। अब हाल ही में मौसम विभाग की ओर से यूपी के मौसम (up weather today) को लेकर अपडेट जारी किया है। 

कैसा रहेगा यूपी का मौसम 


मौसम विभाग (IMD Winter Alert) का कहना है कि यूपी में आज 2 दिसंबर को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस दौरान सुबह कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। इसके बाद धूप के कारण सर्दी का असर कम हो सकता है। लेकिन शाम ढलते ही तापमान गिर सकता है और एक बार फिर ठंड का एहसास बढ़ जाएगा।

एक हफ्ते तक ऐसा रहेगा मौसम 


यूपी में एक हफ्ते में मौसम (UP Weather Forecast) ऐसा ही बना रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 7 दिसंबर तक प्रदेश के किसी भी हिस्से में कोई चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि, इस दौरान सुबह हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। प्रदेश में कई दिनों से न्यूनतम तापमान (UP Tempratures) 11-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। आगामी दिनों में तापमान  3-4 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे यह 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस वजह से सुबह-शाम सर्दी बढ़ सकती है। इसके बाद 7 दिसंबर तक कोई खास बदलाव के आसार नहीं है।

अब पड़ेगी यूपी में कड़ाके की ठंड 


आईएमडी (IMD Winter Forecast) का कहना है कि दिसंबर 2025 में प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जिसे देखते हुए आगामी दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है। इसके साथ ही शीतलहर की स्थिति वाले दिनों की संख्या भी बढ़ रही है। 

किन जिलों में सबसे ठंडा रहा मौसम


मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश (UP Weather Updates) में बीते दिनों 5 सबसे ठंड शहर रहे हैं। इन शहरों में मेरठ, बरेली, कानपुर, इटावा और हदोई का नाम शामिल है। मेरठ में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा है। यहां का पारा 4.2 डिग्री कम 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही बरेली में 6.6 डिग्री, कानपुर नगर में 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 

इन जिलों में कितना रहा तापमान 


इटावा में न्यूनतम तापमान (minimum temperature in Etawah) 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है और हरदोई में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में यूपी में सबसे अधिक तापमान फुरसतगंज में 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही कानपुर (kanpur ka mausam) में 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, प्रयागराज में 28.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। अयोध्या में 28 डिग्री और बाराबंकी में भी 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।