Weather Update : दिल्ली-NCR, यूपी समेत इन राज्यों में चलेगी धूल भरी आंधी, IMD ने बताया 13 जून तक के मौसम का हाल

HR Breaking News - (IMD Rain Alert)। देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में मौसम बदलने वाला है। कई दिनों से उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। लेकिन अब मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब एक बार फिर से भीषण गर्मी का कहर देखने का मिलेगा। खबर में जानिये मौसम विभाग द्वारा जारी की गई मौसम की पूरी जानकारी।
13 जून तक कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग (weather Update) के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक तापमान में लगातार तेजी से वृद्धि होने का अनुमान है, जिससे लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा। IMD ने बताया है कि रविवार को आसमान साफ रहेगा, लेकिन तेज धूल भरी आंधी परेशान करेगी। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी।
जो गर्मी को और बढ़ा सकती हैं। 9 और 10 जून को भी धूल भरी हवांए चलने का अनुमन है, हालांकि 11 से 13 जून के बीच इन हवाओं की की रफ्तार धीमी पड़ने लगेगी। इस दौरान हलके बादल छाए रह सकते हैं, जो कुछ हद तक गर्मी को कम कर सकते हैं।
मानसून होने लगा सक्रिय-
इन दिनों में 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है, हालांकि मानसून की नमी देश के कुछ हिस्सों में हल्की-हल्की सक्रिय होती दिख रही है। इसकी वजह से इस भीषण गर्मी के बाद राहत मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है।
उत्तर प्रदेश में गर्मी ने किया लोगों को परेशान-
उत्तर प्रदेश (UP Weather Update) में भीषण गर्मी का सिलसिला फिलहाल जारी है। दिन के समय तेज धूप और गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है, इसके अलावा रात में भी तापमान ज्यादा बना हुआ है। 8 जून को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और पूरे प्रदेश में लू का प्रभाव देखा जाने वाला है।
हालांकि, मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) के अनुसार 11 जून के बाद बारिश के आसार बन रहे हैं, जो गर्मी से कुछ राहत दिला सकती है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज धूप की वजह से लोगों को सावधानी बरतनी होगी, खासकर उन इलाकों में जहां लू चल रही है। फिलहाल, बारिश के अलर्ट तो नहीं जारी हुए हैं, लेकिन गर्मी का असर बरकरार रहेगा।
मुंबई में शुरू होगा बारिश का खेल-
मुंबई में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहते हैं। इसके अलावा कई जगहों पर हल्की बारिश भी देखी जा रही है। भारी बारिश की वजह से मौसम विभाग ने दोपहर में रेड अलर्ट को जारी कर दिया था। हालांकि बारिश ज्यादा नहीं हुई है। इस वजह से इसे बाद में येलो अलर्ट में बदल दिया गया।
ये येलो अलर्ट रविवार सुबह 8:30 बजे तक लागू रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक कर्नाटक से विदर्भ तक फैले दबाव की रेखा (ट्रफ) और नमी वाली हवाओं के टकराव की वजह से बारिश देखी जा रही है। फिलहाल मुंबई और आसपास के इलाकों में 11 जून तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है और कोई नया अलर्ट जारी नहीं हुआ है।
झारखंड में ऐसा रहेगा मौसम का हाल-
झारखंड के गुमला, सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। इसकी वजह से कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली रही है। वहीं, अन्य जिलों में धूप तेज बनी रही और तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। आज भी अधिकांश क्षेत्रों में धूप का प्रकोप रहेगा, लेकिन रांची, खूंटी, लोहरदगा और धनबाद जैसे जिलों में शाम को हल्की बारिश और गरज चमक की उम्मीद लगाई जा रही है।
उत्तराखंड में छाए हल्के बादल-
उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम में धूप का असर अधिक देखा जा रहा है। देहरादून जैसे मैदानी क्षेत्र में सुबह-शाम थोड़ी राहत देखी जा रही है। हालांकि दोपहर में गर्मी कष्टदायक हो जाती है। मौसम विभाग (Weather Update) ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 जून तक मौसम साफ रहेगा, हालांकि 11 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश शुरू होने की उम्मीद लगाई जा रही है। पर्वतीय इलाकों में चारधाम यात्रा के लिए ये मौसम सुखद रहेगा, जिसमें तीर्थयात्रियों को धूप और बादलों के बीच आरामदायक सफर मिलेगा।
राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोपप जारी-
राजस्थान (Rajasthan Mausam) के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रभाव बढ़ता चला जा रहा है। जैसलमेर में शनिवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2-3 डिग्री तक की तेजी देखी जा सकती है। विशेषतौर पर बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में 8 से 10 जून के बीच अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज धूल भरी हवाएं भी चलने वाली है।
उत्तर-पूर्वी राज्यों में मौसम का हाल-
इसके अलावा उत्तर-पूर्वी राज्यों में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई इलाके में जलमग्न देखा गया है। वहीं लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। इस क्षेत्र में आपदा का स्तर बढ़ा हुआ है, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोग कड़ी मेहनत कर राहत कार्यों में लगे हैं।