Delhi-NCR में होगी सर्दी की शुरुआत, यूपी-बिहार में होगी बारिश
Delhi-NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि अब यहां पर सर्दी की शुरुआत होने वाली है। वहीं कुछ राज्यों में बारिश (Rain in Delhi-NCR) भी होने की संभावना लगाई जा रही है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि यूपी बिहार में बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
HR Breaking News (Delhi-NCR Weather Update) दिल्ली-एनसीआर में अब सर्दियों ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब देश के कुछ राज्यों में बारिश होने वाली है। बारिश (Rain alert) होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर के मौसम के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं मौसम की पूरी जानकारी।
दिल्ली-एनसीआर में होगा ठंड का अहसास
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Ka Mausam) में अब लोगों को ठंड का अहसास होने लग गया है। कुछ दिनों पहले तक जहां सिर्फ रात के समय पारा गिर रहा था तो वहीं अब दिन में भी ठंड का अहसास होने शुरू हो गया है। मंगलवार को दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने हल्की बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। इस वजह से अगर अब बारिश होती है तो ठंड बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है।
दिल्ली-एनसीआर में ऐसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आज हल्की धुंध के साथ आसमान साफ बना रहेगा। दोपहर के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में 29 से 31 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान (Delhi-NCR ka mausam) 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं सुबह के समय 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद लगाई जा रही है।
इसके अलावा दोपहर के हवाएं 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली है। हालांकि रात होते होते ये रफ्तार कम (Delhi-NCR weather Today) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 1 नवंबर से ठंड बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके आलावा चक्रवात मोंथा के प्रभाव की वजह से अचानक तापमान में गिरावट दर्ज किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में भी सुबह के समय हल्की धुंध के साथ आसमान साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं सुबह और शाम के समय सड़कों पर हल्का कोहरा और धुंध देखी जा सकती है। मौसम विभाग (Uttar Pardesh Ka Mausam) के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
बिहार में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 48 घंटों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव (Bihar weather Today) नहीं आने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के हल्की बारिश होने की उम्मीदइ लगाई जा रही है।
राजस्थान के मौसम का हाल
राजस्थान के मौसम के बारे में बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं बारिश की ये गतिविधियां 29 अक्टूबर से कम होने वाली है। हालांकि दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों (Rajasthan Ka Mausam) में आगामी 4-5 दिन हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की उम्मीद है, इसके बाद आने वाले 4-5 दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
