1 अक्तूबर 2026 का मौसम
HR Breaking News : (1 October 2026 ka mausam) भारत के ज्यादातर इलाकों से मानसून ने वापसी ले ली है लेकिन अभी भी कई जगहों पर मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से काफी क्षेत्रों में मौसम के हालात बिगड़े हुए हैं और इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से नया पूर्वानुमान (Weather Department Forecast) जारी करते हुए बताया गया है कि 1 अक्टूबर को भी देश की काफी राज्यों में आंधी बरसात हो सकती है। मौसम विभाग (mausam vibhag) की तरफ से 1 अक्टूबर के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 22 राज्यों में आंधी बरसात से जुड़ा अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी (India Meteorological Department) के अधिकारियों की तरफ से साफ-साफ बताया गया है कि 1 अक्टूबर (1 October Ka Mausam) के दिन आंधी और बारिश के साथ कई मैदानी इलाकों में बिजली गिरने तथा पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की संभावना है।
पिछले काफी समय से हो रही बरसात की वजह से अधिकतर इलाकों में तापमान काफी तेजी से नीचे गिर रहा है और कई जगहों पर सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के समय ज्यादातर इलाकों में अलिक ठंड का एहसास भी होने लगा है। देश के ज्यादातर इलाकों में मानसून (monsoon updates) अपनी विदाई के समय अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। बीते कल भी काफी जगह पर तेज बरसात और आंधी देखने को मिली। आंकड़े देखे जाए तो अबकी बार पूरे भारत में इस मानसूनी सीजन के दौरान 748 mm बरसात हुई है जबकि 861 mm सामान्य बरसात होनी थी।
दिल्ली के मौसम से जुड़ा अपडेट (delhi weather news)
देश की राजधानी दिल्ली (delhi 1 october Ka mausam) में बीते कल भी कहीं-कहीं हल्की बरसात देखने को मिली थी और आज भी मौसम के हालात बिगड़े हुए हैं। इसी बीच आईएमडी की तरफ से 1 अक्टूबर के मौसम को लेकर भी नई चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार 1 अक्टूबर को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बारिश और आंधी चलने (delhi weather news) की संभावना है तथा इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे हवा की रफ्तार रह सकती है। बरसात की वजह से तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट भी सामने आ सकती है।
राजस्थान में भी बिगड़ने वाले हैं मौसम के हालात (1 october Ka mausam Rajasthan)
मौसम विभाग के अधिकारियों की तरफ से साफ-साफ बताया गया है कि 1 अक्टूबर के दिन देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 1 अक्टूबर को राजस्थान के जयपुर, बीकानेर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, अजमेर, सीकर, पाली और उदयपुर में बारिश के साथ लगभग 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। 1 अक्टूबर को राजस्थान (rajasthan ka mausam) के जयपुर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बिहार में 1 अक्टूबर का मौसम (Bihar 1 october Ka mausam)
बिहार में भी पिछले दो-तीन दिन से लगातार बरसात चल रही है। आईएमडी की तरफ से 1 अक्टूबर के लिए बिहार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट (IMD Weather) जारी किया गया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 1 अक्टूबर को बिहार के गया, जहानाबाद, पटना, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, अररिया, मुंगेर, खगड़िया और भागलपुर में तेज हवा के साथ धीमी बरसात हो सकती है। 1 अक्टूबर को पटना का अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तकरीबन 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उत्तराखंड में भी होगी बरसात (Uttarakhand 1 october Ka mausam)
1 अक्टूबर को उत्तराखंड के मौसम में भी काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिलेगा और मौसम विभाग की तरफ से उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, चमोली, चपावत, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल और ऋषिकेश में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और भारी बरसात होने की संभावना जताई है। 1 अक्टूबर को उत्तराखंड की देहरादून में तापमान काफी नीचे आने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में बरसात का दौर जारी (UP Weather news)
मौसम विभाग की तरफ से देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी तेज बरसात और आंधी से जुड़ा अलर्ट जारी किया गया है तथा बताया गया है कि 1 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश (Rain in Uttar Pradesh) के लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। IMD की तरफ से उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, पीलीभीत, मुरादाबाद, रामपुर, लखीमपुर, सहारनपुर, बिजनौर, बरेली और गोरखपुर में व्यापक बरसात और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
जम्मू कश्मीर में 1 अक्टूबर का मौसम (Weather in Jammu and Kashmir)
मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी 1 अक्टूबर के दिन मौसम खराब रहने की संभावना है और मौसम विभाग की तरफ से 1 अक्टूबर के लिए जम्मू कश्मीर के उधमपुर, पुलवामा, अनंतनाग, किश्तवाड़, बडगाम, गांदरबलऔर बारामूला में व्यापक बरसात के साथ आंधी आने की संभावना बताई गई है। 1 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।
हिमाचल प्रदेश में व्यापक बरसात की संभावना (Himachal Pradesh 1 october Ka mausam)
IMD के अधिकारियों की तरफ से 1 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के मनाली में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना बताई गई है। तापमान में यह गिरावट व्यापक बरसात की वजह से आने वाली है और 1 अक्टूबर के लिए हिमाचल प्रदेश के मंडी, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, सोलन, हमीरपुर, कांगड़ा और बिलासपुर में व्यापक बरसात और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
झारखंड के आठ जिलों में बरसात की संभावना (Jharkhand ka mausam)
मौसम विभाग की तरफ से 1 अक्टूबर के लिए झारखंड के आठ जिलों में भारी बरसात के साथ तूफान आने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की तरफ से बरसात का यह अलर्ट झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, दुमका, पलामू, रांची और सरायकेला में जारी किया गया है और इस दौरान लगभग 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है।
पश्चिम बंगाल के अधिकतर इलाकों में व्यापक बरसात और आंधी का अलर्ट (West Bengal Weather Updates)
पश्चिम बंगाल में भी काफी समय से मौसम के हालात बिगड़े हुए हैं और फिलहाल भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा नई भविष्यवाणी जारी करते हुए पश्चिम बंगाल के नादिया, दुर्गापुर, झारग्राम, हावड़ा, हुगली, पश्चिम मेदिनीपुर, मुर्शिदाबाद, अलीपुरद्वार और कोलकाता में भारी बरसात के साथ आंधी की संभावना (Weather in West Bengal) जताई गई है।
हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा कम से कम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तकरहेगा।
मध्य प्रदेश में बारिश आंधी का अलर्ट (Madhya Pradesh 1 october Ka mausam)
एमपी के मौसम को लेकर भी आईएमडी की तरफ से नया अपडेट जारी कर दिया गया है और बताया गया है कि मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, धार, विदिशा, कटनी, होशंगाबाद, मुरैना, श्योपुर, उज्जैन, मंदसौर, अशोक नगर, नीमच, आगर-मालवा और विदिशा में लोगों को 1 अक्टूबर के दिन मूसलाधार बरसात और तूफान का सामना करना पड़ सकता है और इस दौरान 40 से 45 kmph प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। एमपी के भोपाल में एक अक्टूबर को ज्यादातर तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और कम से कम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ के मौसम का अपडेट (Chhattisgarh 1 october Ka mausam)
1 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर, कोरबा, रायपुर और महासमुंद में व्यापक बरसात के साथ लगभग 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। खराब मौसम के इस दौर में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
पंजाब में 1 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? (Punjab 1 october Ka mausam)
1 अक्टूबर को पंजाब के तकरीबन आठ जिलों में व्यापक बरसात और आंधी आने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से यह अलर्ट पंजाब के संगरूर, होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर, लुधियाना, अमृतसर, बरनाला और फरीदकोट में जारी किया गया है और बताया गया है कि खराब मौसम कैसे दूर में लगभग 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके भी देखने को मिल सकते हैं।
उड़ीसा में बदलने वाला है मौसम (Weather in Odisha)
1 अक्टूबर के दिन देश की तकरीबन 22 राज्यों में मौसम की हालत काफी ज्यादा खराब रहने वाले हैं। विभाग की तरफ से अलग-अलग जगह पर बरसात और आंधी से जुड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है इसी बीच उड़ीसा के मौसम को लेकर भी आईएमडी के अधिकारियों की तरफ से नई भविष्यवाणी जारी की गई है तथा बताया गया है कि 1 अक्टूबर के दिन उड़ीसा के बलांगिर, भुवनेश्वर, सुंदरगढ़, भद्रक, मयूरभंज, बालासोर, पुरी और जाजपुर में तेज बरसात हो सकती है। तेज बरसात के साथ यहां लगभग 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने के आसार भी दिखाई दे रहे है।