1121 dhan price today : 1121 बासमती धान की कीमत गोहाना, गन्नौर, सोनीपत में गिरी, सफीदों, पिल्लुखेड़ा, जुलाना में तेजी, देखें सभी मंडियों का भाव
HR Breaking News (1121 dhan price today) धान के सीजन में 1121 किस्म की आवक कल की बारिश के बाद आज कई मंडियों में कम हुई है। वहीं रेट अलग-अलग मंडियों में मिला जुला रहा है। 1121 बासमती धान की कीमत में गोहाना, गन्नौर, सोनीपत में गिरावट तो सफीदों, पिल्लुखेड़ा, जुलाना में तेजी देखने को मिली है। वहीं, अधिकतर मंडियों में भाव 5300 के ऊपर देखने को मिला है। फतेहाबाद की मंडी में 1121 बासमती धान की कीमत 200 रुपये तक गिरी है। झज्जर मंडी में 1121 धान की कीमत 5300 रुपये प्रति क्विंटल चल रही है।
पानीपत की बापौली मंडी में हुई थी पहली बोली
हरियाणा में 1121 धान की पहली बोली पानीपत की बापौली मंडी में देखने को मिली थी। यहां 1121 धान का भाव 4980 रुपये प्रति क्विंटल पर खुला था। यहां भी अब कीमत 5365 रुपये प्रति क्विंटल जा चुकी है। वहीं, किसी मंडी में 50 से 100 रुपये की गिरावट है तो किसी मंडी में 1121 बासमती धान की कीमत में 100 रुपये तक की तेजी है। यानी कि भाव मिला जुला रहा है। अभी बासमती 1121 की आवक काफी रहती है। बाजार स्थिरता की तरफ चल रहा है। आगे के दाम 1121 बासमती धान के चावल की कीमत पर डिपेंड करेंगे। हालांकि, कुछ आढ़तियों का मानना है कि चावल का भाव स्थिर है तो इसमें मंदा भी आ सकता है। आगे तेजी के लिए चावल की बिक्री और मिल्स की खरीद पर निर्भर करता है। अगर चावल की कीमत बढ़ती है तो निश्चित तौर पर 1121 धान की कीमत भी बढ़ेगी।
आवक होगी प्रभावित
लगातार दो दिन तक मौसम खराब रहने का असर धान की आवक पर देखने को मिल सकता है। हरियाणा की विभिन्न मंडियों में धान कीआवक प्रभावित हो सकती है। बारिश के कारण फसल में नमी आने से इसकी कटाई झड़ाई प्रभावित हो सकती है। वहीं, एक दो दिन बाद बासमती 1121 धान की आवक पीक की तरफ जाएगी।
हाथ से कटी बासमती 1121 धान की बाजारों में कीमत 1121 Dhan Price Today
| मंडी | 1121 dhan ka भाव |
|---|---|
| मतलौडा मंडी में 1121 धान की कीमत | 5455 रुपये प्रति क्विंटल |
| जुलाना मंडी में 1121 धान की कीमत | 5474 रुपये प्रति क्विंटल |
| महम मंडी में 1121 धान की कीमत | 5300 रुपये प्रति क्विंटल |
| सोनीपत मंडी में 1121 धान की कीमत | 5300 रुपये प्रति क्विंटल |
| गोहाना मंडी में 1121 धान की कीमत | 5321 रुपये प्रति क्विंटल |
| रोहतक मंडी में 1121 धान की कीमत | 5361 रुपये प्रति क्विंटल |
| गन्नौर मंडी में 1121 धान की कीमत | 5300 रुपये प्रति क्विंटल |
| जींद मंडी में 1121 धान की कीमत | 5325 रुपये प्रति क्विंटल |
| पिल्लूखेड़ा मंडी में 1121 धान की कीमत | 5370 रुपये प्रति क्विंटल |
| सफीदों मंडी में 1121 धान की कीमत | 5474 रुपये प्रति क्विंटल |
| झज्जर मंडी में 1121 धान की कीमत | 5300 रुपये प्रति क्विंटल |
| फतेहाबाद मंडी में 1121 धान की कीमत | 4851 रुपये प्रति क्विंटल |
| बरवाला मंडी में 1121 धान की कीमत | 5375 रुपये प्रति क्विंटल |
| नारनौंद मंडी में 1121 धान की कीमत | 5321 रुपये प्रति क्विंटल |
| हांसी मंडी में 1121 धान की कीमत | 5300 रुपये प्रति क्विंटल |
| उकलाना मंडी में 1121 धान की कीमत | 5301 रुपये प्रति क्विंटल |
| समालखा मंडी में 1121 धान की कीमत | 5255 रुपये प्रति क्विंटल |
| पानीपत मंडी में 1121 धान की कीमत | 5350 रुपये प्रति क्विंटल |
| बापौली मंडी में 1121 धान की कीमत | 5365 रुपये प्रति क्विंटल |
| कलानौर मंडी में 1121 धान की कीमत | 5321 रुपये प्रति क्विंटल |
कंबाइन से कटी 1121 धान की कीमत 1121 Dhan ka rate
| मंडी | 1121 Dhan ka भाव |
|---|---|
| तरनतारन मंडी में 1121 धान की कीमत | 4950 रुपये प्रति क्विंटल |
| फाजिल्का मंडी में 1121 धान की कीमत | 5010 रुपये प्रति क्विंटल |
| समाना मंडी में 1121 धान की कीमत | 4900 रुपये प्रति क्विंटल |
| जुलाना मंडी में 1121 धान की कीमत | 5100 रुपये प्रति क्विंटल |
आज भी 1121 बासमती चावल की कीमत स्थिर (1121 Basmati Rice Price)
मार्केट में 1121 बासमती चावल की सबसे ज्यादा प्रसिद्ध किस्म है। 1121 का चावल लोगों के खाने में सवाद घोलता है। आज 27 अक्टूबर 2026 को भी बाजार में 1121 स्टीम A+ चावल की कीमत 10400 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गई है। बाजार में इसकी मांग मजबूत बनी हुई है और अन्य देशों में भी डिमांड बढ़ रही है। इस किस्क का चावल एक्सपोर्ट में भी अव्वल रहता है। 1121 स्टीम A चावल की कीमत 10350 रुपये प्रति क्विंटल चल रही है।