{"vars":{"id": "93802:4123"}}

1121 dhan price today : 1121 बासमती धान के रेट स्थिर, जींद, मतलोडा, गन्नौर, रोहतक, जुलाना में 5400 से ऊपर मिला धान का रेट

1121 dhan price today :  अनाज मंडियों में 1121 धान की आवक लगातार बढ़ रही है। आवक के साथ 1121 की कीमत स्थिर होती दिख रही है। लगातार मजबूत मांग के चलते भाव मजबूती पर ही टीके हुए हैं। हरियाणा की जींद, मतलोडा, गन्नौर, रोहतक मंडी में 5400 से ऊपर का धान का रेट रहा है। अलग-अलग वैरायटी की कीमत अलग मिल रही है। 1121 अब तक टॉप पर चली हुई है। 1121 की कीमतों ने पिछले 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
 

HR Breaking News (1121 dhan price today) धान के सीजन में 1121 किस्म की आवक लगातार जारी है। 27 अक्टूबर 2026 को भी 1121 बासमती धान की कीमत तेज रही हैं। 1121 बासमती धान की एक बहुप्रसिद्ध किस्म है। 1121 धान के रेट इस बार पिछले कई साल से अधिक मिल रहे हैं। 1121 की डिमांड लगातार बनी हुई है और 1121 बासमती चावल की भी विदेश में मजबूत डिमांड बनी हुई है, जिसके चलते 1121 की कीमत भी अच्छी मिल रही है। हाथ से कटी बासमति 1121 को अच्छा रेट मिल रहा है जो की 5400 से लेकर 5500 प्रति क्विंटल तक भी मिल रहा है।

आगे क्या रह सकती है कीमत

1121 की मजबूत मांग को देखते हुए आगे भी अच्छी कीमत रहने की संभावना है। हालांकि, कुछ आढ़तियों का मानना है कि चावल का भाव स्थिर है तो इसमें मंदा भी आ सकता है। आगे तेजी के लिए चावल की बिक्री और मिल्स की खरीद पर निर्भर करता है। अगर चावल की कीमत बढ़ती है तो निश्चित तौर पर 1121 धान की कीमत भी बढ़ेगी। हाथ से कटी 1121 की कीमत फिलहाल ज्यादा है। क्योंकि हाथ से काटा धान ज्यादा साफ सुथरा होता है। वही कंबाइन के कटे 1121 धान की कीमत भी 5000 के ऊपर ही चल रही है।

हाथ से कटी बासमती 1121 धान की बाजारों में कीमत 1121 Dhan Price Today

मंडी 1121 dhan ka भाव 
मतलौडा मंडी में 1121 धान की कीमत 5505 रुपये प्रति क्विंटल 
जुलाना मंडी में 1121 धान की कीमत 5450 रुपये प्रति क्विंटल 
खरखौदा मंडी में 1121 धान की कीमत 5360 रुपये प्रति क्विंटल 
बेरी मंडी में 1121 धान की कीमत 5320 रुपये प्रति क्विंटल
गोहाना मंडी में 1121 धान की कीमत 5350 रुपये प्रति क्विंटल 
रोहतक मंडी में 1121 धान की कीमत 5400 रुपये प्रति क्विंटल
गन्नौर मंडी में 1121 धान की कीमत 5430 रुपये प्रति क्विंटल 
जींद मंडी में 1121 धान की कीमत 5400 रुपये प्रति क्विंटल 

  

कंबाइन से कटी 1121 धान की कीमत 1121 Dhan ka rate

मंडी 1121 Dhan ka भाव
तरनतारन मंडी में 1121 धान की कीमत 4850 रुपये प्रति क्विंटल 
फाजिल्का मंडी में 1121 धान की कीमत 4920 रुपये प्रति क्विंटल 
समाना मंडी में 1121 धान की कीमत 4700 रुपये प्रति क्विंटल 
जुलाना मंडी में 1121 धान की कीमत 5100 रुपये प्रति क्विंटल 

आज भी 1121 बासमती चावल की कीमत स्थिर (1121 Basmati Rice Price) 
मार्केट में 1121 बासमती चावल की सबसे ज्यादा प्रसिद्ध किस्म है। 1121 का चावल लोगों के खाने में सवाद घोलता है। आज 27 अक्टूबर 2026 को भी बाजार में 1121 स्टीम A+ चावल की कीमत 10400 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गई है। बाजार में इसकी मांग मजबूत बनी हुई है और अन्य देशों में भी डिमांड बढ़ रही है। इस किस्क का चावल एक्सपोर्ट में भी अव्वल रहता है।