{"vars":{"id": "93802:4123"}}

1121 Dhan Price Today : 1121 धान के दाम हल्के नीचे, कहीं 50 की तेजी तो कहीं गिरावट

1121 Dhan Price Today : पिछले साल के मुताबिक धान की कीमत अबकी बार काफी ज्यादा सही चल रही है और धान के लगातार बढ़ रहे भाव को देखते हुए किसान भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। बात की जाए धान की किस्म 1121 की तो इसकी कीमत में भी काफी हलचल देखने को मिल रही है। पिछले दो-तीन दिन से 1121 धान के दाम किसी मंडी में ₹50 तेज दिख रहे हैं तो कहीं पर गिरावट भी नजर आ रही है। चलिए चेक कर लेते हैं 1121 धान के ताजा भाव को लेकर जारी हुए इस नए अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी। 

 

HR Breaking News (1121 Dhan Price Today) मंडियों में धान की आवक पिछले कई दिनों से शुरू हो चुकी है और अब की बार धान का भाव काफी ज्यादा सही चल रहा है। लगातार बढ़ रहे भाव को देख किसान भी काफी खुश होकर अपनी फसल को मंडियों में लेकर आ रहे हैं। धान की आवक (anaj mandi bhav update) की बात की जाएं तो बीतें कल हुई बरसात के बाद कई मंडियों में धान की आवक कम हुई है। अलग-अलग मंडियों में 1121 धान के भाव (dhan ka taja bhav) अलग-अलग चल है। कई मंडियों में 1121 घान की कीमत में तेजी देखने को मिली है तो कई मंडियों में धान की कीमत में गिरावट चल रही है।

अपनी फसल को मंडी में बेचने से पहले ताजा भाव (latest mandi bhav) के बारे में जरूर जान लें, क्योकि धान की कीमत में इन दिनों हर रोज बदलाव देखने (1121 Dhan Price) को मिल रहा है। आइए चेक कर लेते है प्रमुख मंडियों में धान की ताजा कीमत (dhan ki kimat) क्या चल रही है। 

प्रमुख मंडियों में 1121 धान के भाव

जिला

मंडी

भाव (₹/क्विंटल)

सोनीपत

गोहाना

5321

सोनीपत

गन्नौर

5300

सोनीपत

सोनीपत

5300

रोहतक

मेहम

5300

रोहतक

रोहतक

5361

रोहतक

सांपला

5300

जींद

जींद

5325

जींद

जुलाना

5474

जींद

पिल्लूखेड़ा

5370

जींद

सफीदों

5400

हिसार

बरवाला

5375

हिसार

नारनौंद

5321

हिसार

हांसी

5300

हिसार

उकलाना

5301

पलवल

पलवल

5200

कैथल

कलायत

5350

पानीपत

पानीपत

5350

पानीपत

समालखा

5455

रोहतक

कलानौर

5331

झज्जर

झज्जर

5300

फतेहाबाद

फतेहाबाद

4851