1121 Dhan Price Today : 1121 धान का रेट 5600 के पार, 1401 ने भी बनाया नया रिकॉर्ड, 1509 में तेजी लौटी
1121 Dhan Price Today : धान की कीमतों में दशहरा पर तेजी बरकरार है। मंडियों में 1211 की अच्छी आवक शुरू हो गई है और रिकॉर्ड स्तर पर धान बिक रहा है। मंडी में 1121 की कीमत (1121 dhan ka rate today) लगातार बढ़ रही है। वहीं, 1509 की आवक कम हुई है, लेकिन रेट बढ़ते जा रहे हैं। इस बार 18 साल पहले वाली तेजी धान में देखी जा रही है। हालांकि 18 साल पहले के रेट को आज से कंपेयर करें तो उस समय इस रुपये की वैल्यू बहुत ज्यादा थी।
HR breaking News (1121 Dhan Price Today) हरियाणा में अनाज मंडियां धान से अट रही हैं। मंडियों के अंदर धान की आवक (1121 dhan price today) तेज है। वहीं, अलग-अलग मंडियों में धान की कीमत निरंतर बढ़ रही है। धान की बासमती किस्म, 1121 धान, 1509 धान, 1401 धान 1718 धान सभी रोजाना नया मुकाम हासिल कर रही हैं। बीच-बीच में मंदी का गौता भी धान ने लगाया है, लेकिन ज्यादातर तेजी ही देखने को मिली है। चलिए जानते हैं मंडियों में धान की कीमत क्या चल रही है।
1401 ने भी बनाया रिकॉर्ड (1401 Dhan ka rate)
मंडियों में धान की किस्म 1401 ने (1401 dhar ka rate) भी एक बार फिर से रिकॉर्ड बनाया है। इसकी कीमत 5 हजार से मात्र 6 रुपये कम रह गई है और कीमत 4994 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई है। कल, यानी 19 अक्टूबर को 1121 और 1509 ने भी रिकॉर्ड बनाया था और बासमती 1121 धान की कीमत 18 साल का रिकॉर्ड तोड़कर 5600 के पार चली गई थी। वहीं, 1509 धान की कीमत 4800 को क्रॉस कर गई थी। मंडियों में आज 500 रुपये तक की तेजी देखी जा रही है। अलग-अलग वैरायटी की टॉप फसल की कीमत अलग लग रही है।
मंडियों में सभी किस्म के धान की कीमत
| मंडी | भाव |
|---|---|
| जींद मंडी में 1509 धान की कीमत | 4600 रुपये प्रति क्विंटल (हाथ से कटी) |
| नजफगढ़ मंडी में 1509 धान की कीमत | 4600 रुपये प्रति क्विंटल (हाथ से कटी) |
| कैथल मंडी में 1401 धान की कीमत | 4800 रुपये प्रति क्विंटल (हाथ से कटी) |
| रतिया मंडी में PB1 धान की कीमत | 4590 रुपये प्रति क्विंटल (हाथ से कटी) |
| एलनाबाद मंडी में PB1 धान की कीमत | 4555 रुपये प्रति क्विंटल (हाथ से कटी) |
| जगराओं मंडी में 1509 धान की कीमत | 4250 से 4465 रुपये प्रति क्विंटल (कंबाइन से कटी) |
| समाना मंडी में 1509 धान की कीमत | 4200 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल (कंबाइन से कटी) |
| बेरी मंडी में 1509 धान की कीमत | 4251 रुपये प्रति क्विंटल (कंबाइन से कटी) |
| गोहाना मंडी में 1509 धान की कीमत | 4300 रुपये प्रति क्विंटल (कंबाइन से कटी) |
| मतलौडा मंडी में 1509 धान की कीमत | 4800 रुपये प्रति क्विंटल (हाथ से कटी) |
| समालखा मंडी में 1718 धान की कीमत | 4767 रुपये प्रति क्विंटल (हाथ से कटी) |
| नजफगढ़ मंडी में 1718 धान की कीमत | 4780 रुपये प्रति क्विंटल (हाथ से कटी) |
| गन्नौर मंडी में 1718 धान की कीमत | 4851 रुपये प्रति क्विंटल (हाथ से कटी) |
| झज्जर मंडी में 1121 धान की कीमत | 4900 से 5235 रुपये प्रति क्विंटल (कंबाइन व हाथ से कटी) |
| गन्नौर मंडी में 1121 धान की कीमत | 5612 रुपये प्रति क्विंटल (हाथ से कटी) |
| समालखा मंडी में 1121 धान की कीमत | 5501 रुपये प्रति क्विंटल (हाथ से कटी) |
| हिसार की बरवाला मंडी में 1121 धान की कीमत | 5300 रुपये प्रति क्विंटल (हाथ से कटी) |
| नजफगढ़ मंडी में 1121 धान की कीमत | 5200 से 5490 रुपये प्रति क्विंटल (हाथ से कटी) |
| बरवाला मंडी में 1121 धान की कीमत | 5300 रुपये प्रति क्विंटल (हाथ से कटी) |
| टोहाना मंडी में 1401 धान की कीमत | 4992 रुपये प्रति क्विंटल (हाथ से कटी) |
कहां से कहां पहुंची 1509 की कीमत (1509 dhan ka rate)
1509 धान की कीमत इस सीजन में 800 रुपये तक बढ़ चुकी है। मतलौडा मंडी की बात करें तो यहां पर 1509 धान 16 सितंबर को 3942 रुपये प्रति क्विंटल पर था। जो 21 तारीख को 4000 पर चला गया। यह बढ़ते बढ़े 8 अक्टूबर को 4500 पर आ गया। वहीं, 19 अक्टूबर के बाद 1509 धान की कीमत 4800 रुपये प्रति क्विंटल पर आ चुका है। यह हाथ से कटे हुए धान की कीमत है। कंबाइन के धान के रेट क्वालिटी के हिसाब से कम है। यह टॉप रेट रहा है। ध्यान रहे कि हर किसान को उसकी उपज की क्वालिटी और बोली के हिसाब से पैसा मिलता है।
आगे क्या रह सकती है धान की कीमत (Dhan ki kimat)
धान की कीमतों में आगे भी तेजी बनी रहने की संभावना है। किसानों को ताजा आवक और बाजार व मिल खरीद पर नजर रखनी चाहिए। 1509, 1121 और 1718 व 1401 में तेजी बरकरार रहने की संभावना है। ग्लोबल टेंशन व अल नीनो के प्रभाव से विश्वभर में कम उपज की आशंका के चलते इस बार फसलों की कीमत अपेक्षाकृत अच्छी मिल रही है। अभी 1121 धान की आवक सीमित है, लेकिन आने वाले दिनों में आवक के हिसाब से रेट भी प्रभावित हो सकते हैं। 1121 बासमती धान की सबसे प्रसिद्ध किस्म है।
क्या चल रहा है चावल का भाव
| वेरायटी | भाव |
|---|---|
| न्यू 1509 स्टीम A+ | 8650 |
| न्यू 1509 स्टीम A | 8600 |
| न्यू गोल्डन सेल्ला A+ | 8850 |
| गोल्डन सेल्ला A | 8750 |
| क्रीमी सेल्ला | 8350 |
| 1121 स्टीम A+ | 10200 |
| 1718 स्टीम A+ | 9550 |
खबर में मिलेगा इन सवालों का जवाब
अक्सर लोग जानना चाहते हैं कि धान की कीमत क्या है। उनके सवाल इस प्रकार से रहते हैं: 1121 dhan ka rate today, 1121 dhan price today, 1121 dhan price today in haryana mandi, dhan 1121 rate today, basmati dhan ka rate today, 1121 dhan ka bhav, 1121 धान का भाव today 2026, 1121 धान का भाव today, aaj ka 1121 ka bhav, today 1121 dhan price in Haryana, 1121 dhan ka bhav today Haryana, 1121 dhan ka rate today haryana, dhan ka rate, 1121 धान का रेट, 1509 dhan ki kimat, 1509 dhan ka rate, Haryana me 1509 dhan ki kimat, 1401 dhan ka rate, 1718 dhan ka rate। इन सभी सवालों का जवाब इस खबर में मिलेगा।