1121 Dhan Price today : 1121 की कीमतों में हल्का दबाव, जानकारों ने बताया आगे क्या रहेगी कीमत
1121 dhan price today : अनाज मंडियों में बासमती की प्रसिद्ध किस्म 1121 धान की आवक लगातार तेज हो रही है। वहीं, 1121 धान की कीमतें इन दिनों स्थिर होती नजर आ रही है। 1121 की कीमतों में आगे भी तेजी बनी रहने की संभावना है या नहीं, इसको लेकर भी जानकारों ने अपना मत रखा है। 1121 की आवक को लेकर अभी पीक आने की संभावना है। जल्द ही 1121 का सीजन और ज्यादा जोर पकड़ सकता है।
HR Breaking News (1121 dhan price today) 1121 बासमती धान की आवक को अभी रफ्तार का मीटर लग चुका है। वहीं, आवक के साथ ही 1121 के भावों में दबाव दिखना शुरू हो गया है। 28 अक्टूबर 2026 को भी 1121 बासमती धान की कीमत स्थिर रही हैं। 1121 के चालव की डिमांड मजबूत है, लेकिन चावल के रेट अब फिक्स होते नजर आ रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में रेट क्या रहेंगे, ये काफी हद तक चावकल के रेट पर भी निर्भर करेगा। चलिए जानते हैं 1121 धान के बारे में विस्तार पूर्वक-
1121 बासमती धान की आगे क्या रह सकती है कीमत
1121 की मजबूत मांग जरूर है, लेकिन आढ़ती संदीप का कहना है कि अभी टॉप क्वालिटी को जो भाव मिल रहा है वो हर ढेरी को नहीं मिल रहा है। टॉप क्वालिटी हाथ से कटी ढेरी को अच्छे रेट मिल रहे हैं, लेकिन अगर चावल का रेट नहीं बढ़ता है तो आने वाले समय में 1121 की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। मंडी में धान की कीमत कई कारकों पर निर्भर करती हैं। इसी में से एक धान की डिमांड भी रहता है। कुछ आढ़तियों का मानना है कि चावल का भाव स्थिर है तो इसमें मंदा भी आ सकता है। आगे तेजी के लिए चावल की बिक्री और मिल्स की खरीद पर निर्भर करता है। अगर चावल की कीमत बढ़ती है तो निश्चित तौर पर 1121 धान की कीमत भी बढ़ेगी। हाथ से कटी 1121 की कीमत फिलहाल ज्यादा है।
हाथ से कटी बासमती 1121 धान की बाजारों में कीमत 1121 Dhan Price Today
| मंडी | 1121 dhan ka भाव |
|---|---|
| मतलौडा मंडी में 1121 धान की कीमत | 5500 रुपये प्रति क्विंटल |
| जुलाना मंडी में 1121 धान की कीमत | 5450 रुपये प्रति क्विंटल |
| खरखौदा मंडी में 1121 धान की कीमत | 5360 रुपये प्रति क्विंटल |
| बेरी मंडी में 1121 धान की कीमत | 5422 रुपये प्रति क्विंटल |
| गोहाना मंडी में 1121 धान की कीमत | 5407 रुपये प्रति क्विंटल |
| रोहतक मंडी में 1121 धान की कीमत | 5361 रुपये प्रति क्विंटल |
| पिल्लूखेड़ा मंडी में 1121 धान की कीमत | 5362 रुपये प्रति क्विंटल |
| जींद मंडी में 1121 धान की कीमत | 5441 रुपये प्रति क्विंटल |
कंबाइन से कटी 1121 धान की कीमत 1121 Dhan ka rate
| मंडी | 1121 Dhan ka भाव |
|---|---|
| तरनतारन मंडी में 1121 धान की कीमत | 4950 रुपये प्रति क्विंटल |
| फाजिल्का मंडी में 1121 धान की कीमत | 4950 रुपये प्रति क्विंटल |
| समाना मंडी में 1121 धान की कीमत | 4750 रुपये प्रति क्विंटल |
| जुलाना मंडी में 1121 धान की कीमत | 5050 रुपये प्रति क्विंटल |
28 अक्टूबर को आज भी 1121 बासमती चावल की कीमत स्थिर (1121 Basmati Rice Price)
मार्केट में 1121 बासमती चावल की सबसे ज्यादा प्रसिद्ध किस्म है। 1121 का चावल लोगों के खाने में सवाद घोलता है। आज 27 अक्टूबर 2026 को भी बाजार में 1121 स्टीम A+ चावल की कीमत 10400 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गई है। बाजार में इसकी मांग मजबूत बनी हुई है और अन्य देशों में भी डिमांड बढ़ रही है। इस किस्क का चावल एक्सपोर्ट में भी अव्वल रहता है।