{"vars":{"id": "93802:4123"}}

1121 धान का रेट 2026 : 1121 बासमती धान की कीमत तेज, 1509 और 1718 लगभग एक कीमत में बिक रहे

1121 धान का रेट 2026 : मंडियों में इस बार धान की कीमत काफी तेज है। किसानों को कई साल बाद शायद धान के कुछ ठीक दाम मिल रहे हैं। किसानों के लिए नुकसान का सौदा बनती जा रही खेती के बीच इस बार के दाम कुछ आस देने वाले हैं। वहीं, वैश्विक फुड संकट की आशंका के बीच आगे भी धान की कीमतों तेजी बने रहने की आशंका है। 
 

HR Breaking News (1121 Dhan price today) पिछले दो दिन से बारिश के चलते मंडियों में धान की आवक प्रभावित हुई है। किसानों को नुकसान भी हुआ है। वहीं, 1509 धान की कीमत में कुछ जगहों पर हल्की गिरावट भी देखने को मिली है। बाजार भाव में सीजन के दौरान उतार चढ़ाव का दौर जारी रहता है। 1121 धान की भी आवक मंडियों में शुरू हो चुकी है। चलिए जानते हैं 1121 समेत सभी मंडियों में किस किस्म की कितनी कीमत मिल रही है। 

1121 धान की कीमत (1121 Dhan ka price)
 

मंडियों में धान की आवक लगातार जारी है। 12 अक्टूबर की सुबह तक अलग-अलग मंडियों में धान के अलग-अलग रेट बने हुए हैं। 1121 की बात करें तो आज अब तक बाजार में 1121 की कोई नई ढेरी नहीं आई है, लेकिन 1121 धान कल यानी कि 11 अक्टूबर को बाजार में पहुंचा था, जिसकी कीमत 5000 के करीब रही थी। धान की 1121 वैरायटी सबसे प्रचलित वैरायटी है। इस धान का इंतजार मिल मालिकों को भी बना हुआ है। वहीं किसान भी मंडी में इस धान की कीमत को लेकर उत्सुक हैं। 

11-12 अक्टूबर को मंडियों में धान की कीमत (1121 Dhan ki kimat)
मंडी भाव
उझानी मंडी में शरबती धान की कीमत 3200 से 3300 प्रति क्विंटल
खरखोदा मंडी में 1509 कंबाइंड से कटी धान की कीमत 3900 रुपए क्विंटल
रोहतक मंडी में 1509 कंबाइन से कटी धान की कीमत 3921 रुपए प्रति क्विंटल
बेवर मंडी में ताज धान की कीमत 2000 से ₹2600 प्रति क्विंटल
हसनपुर मंडी में rh10 की कीमत 3200 से 3331 रुपए प्रति क्विंटल
फतेहाबाद मंडी में 1509 धान की कीमत 4350 रुपए प्रति क्विंटल
गोहाना मंडी में 1509 हाथ से कटी हुई धान की कीमत 4326 रुपए क्विंटल
नजफगढ़ मंडी में 1509 हाथ से कटी धान की कीमत 4200 से 4250 रुपए प्रति क्विंटल
तरावड़ी मंडी में हाथ से कटी 1509 धान की कीमत 4100 से 4250 रुपये प्रति क्विंटल
देवचरा मंडी में शरबती धान की कीमत 3000 से 3150 रुपए प्रति क्विंटल
खैर मंडी में हाथ से कटी हुई 1509 धान की कीमत 4270 रुपये प्रति क्विंटल
सोनीपत मंडी में 1509 हाथ से कटी हुई की कीमत 4300 रुपए प्रति क्विंटल
समालखा मंडी में 1509 हाथ से कटी हुई की कीमत 4301 रुपए प्रति क्विंटल
मातनहेल मंडी में 1718 बासमती धान की हाथ से कटी हुई की कीमत 4500 रुपये प्रति क्विंटल
नजफगढ़ मंडी में 1718 हाथ से कटी हुई की कीमत 4500 रुपए क्विंटल
रादौर मंडी में DB किस्म की कीमत 4425 से 4725 रुपये प्रति क्विंटल
नजफगढ़ मंडी में 1121 हाथ से कटी हुई की कीमत 4990 रुपए प्रति क्विंटल
बापौली में 1509 कंबाइन की कीमत 3950 प्रति क्विंटल
समालखा मंडी में 1509 धान की कंबाइन की कीमत 3900 रुपये प्रति क्विंटल
सोनीपत मंडी में 1509 कंबाइन से कटी धान की कीमत 3931 रुपए प्रति क्विंटल
इसराना मंडी में 1509 धान की कंबाइन की कीमत 3925 रुपये प्रति क्विंटल
पानीपत मंडी में कंबाइंड की कीमत 3951 रुपये प्रति क्विंटल
घरौंडा मंडी में 1509 कंबाइन की कीमत ₹4000 क्विंटल
इंद्री मंडी में कंबाइन की कीमत 4001 रुपए प्रति क्विंटल
असंध मंडी में कंबाइंड की कीमत 3981 रुपए प्रति क्विंटल
निसिंग मंडी में 1509 कंबाइन की कीमत 3900 रुपए प्रति क्विंटल
बेरी मंडी में 1509 कंबाइन की कीमत 3901 रुपए प्रति क्विंटल
सांपला मंडी में 1509 कंबाइन की कीमत ₹3851 रुपए प्रति क्विंटल
गन्नौर मंडी में 1509 हाथ से कटी धान की कीमत 4200 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक
डिंग मंडी में 1509 कंबाइन की कीमत 4001 रुपए प्रति क्विंटल
ऐलनाबाद मंडी में 1509 कंबाइन की कीमत 4111 रुपए प्रति क्विंटल
रानिया मंडी में 1509 कंबाइन की कीमत 4201 रुपए प्रति क्विंटल
सिरसा मंडी में 1509 कंबाइन की कीमत 4241 रुपये प्रति क्विंटल

नोट - हर किसान को मंडी में धान का उसकी उपज व बोली के अनुसार भाव मिलता है। यह कीमत मंडियों में धान की कीमत को समझने के लिए है कि कितने रुपये के आसपास धान की कीमत बनी हुई है।