{"vars":{"id": "93802:4123"}}

15 se 20 September Mausam : 15 से 20 सितंबर तक अलग-अलग राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी, देखें पूर्ण पूर्वानुमान

15 se 20 September Mausam : देशभर में मानसून सक्रिय है। अलग-अलग इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है। वहीं कुछ इलाकों में बारिश का इतना अभाव है कि लोगों को गर्मी ने परेशान कर रखा है। इस बीच भारत मौसम विभाग (Bharat Mausam Vibhag) की तरफ से 20 सितंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है। चलिए जानते हैं 20 सितंबर तक किस दिन किस राज्य में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 
 

 

HR Breaking News (Barish ka alert) देशभर में अब तक मानसून की सामान्य बारिश दर्ज की गई है। 14 सितंबर तक देश में 784.3 एमएम बारिश दर्ज की जाती है, जबकि इस बार 668.8 एमएम बारिश हुई है जोकि 15% कम है, लेकिन मानसून (Monsoon rain alert) में 19% तक कम बारिश को सामान्य बारिश में ही काउंट किया जाता है। वहीं, देश के कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर बहुत ज्यादा बारिश हुई है तो कई इलाकों में बारिश की कमी देखने को मिली है। इसी बीच भारत मौसम विभाग की तरफ से नया अलर्ट भी जारी किया गया है। 

 


15 सितंबर को इन राज्यों में होगी बारिश (15 September ka mausam)


भारत मौसम विभाग की तरफ से 15 सितंबर के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, सौराष्ट्र और कच्छ, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में बारिश को लेकर अलर्ट (barish ka alert) जारी किया गया है। इन इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ-साथ बिजली चमकने व कड़कने की घटनाएं भी संभावित है। 

 

 

16 सितंबर का मौसम (16 September ka mausam)


16 सितंबर को जम्मू कश्मीर और लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, बिहार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में बारिश का येलो अलर्ट है, जहां भारी बारिश की संभावना (barish ka alert) बन रही है। वहीं सिक्किम और पश्चिम बंगाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जहां बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज गति से हवाएं चल सकती है और बिजली गिरने व चमकने की घटनाएं भी संभावित है। 

17 सितंबर का मौसम (17 September ka mausam)


17 सितंबर को जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश (heavy rain alert) का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन भी बिजली चमकने व गिरने की घटनाओं की आशंका जताई जा रही है। 

18 सितंबर का मौसम (18 September ka alert)


18 सितंबर को उत्तर भारत में बारिश (bharat me barish ka alert) की बहुत कम संभावना है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उड़ीसा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन इलाकों में तेज हवा के साथ-साथ बिजली गिरने की भी घटना की आशंका है। 

19 सितंबर का मौसम (19 September ka mausam)


19 सितंबर को तेलंगाना, ओडीशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अभी तक भारत के बाकी हिस्सों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। तात्कालिक पूर्वानुमान में इसके बारे में जानकारी मिल सकती है। 

20 सितंबर का मौसम (20 September ka mausma)


भारत मौसम विभाग की तरफ से 20 सितंबर (20 September barish) को ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में फिर से बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी बारिश के साथ-साथ बिजली चमकने व गिरने की घटना भी संभावित है। 

मानसून देश के 50% राज्यों में हुई सामान्य बारिश (monsoon in India)

बारिश  राज्य प्रतिशत
बहुत अधिक 1 2%
अधिक 2 5%
सामान्य 17 50%
कम 16 43%
बहुत कम 0 0%
बारिश नहीं 0 0%


नोट : बारिश को लेकर राज्य व केंद्र शासित प्रदेश दोनों शामिल किए गए हैं।