{"vars":{"id": "93802:4123"}}

1509 Dhan price : 1509 बासमती चावल के भाव में हल्की गिरावट, धान के रेट पर पड़ेगा असर, जानें क्या चल रहा है बाजार

1509 Dhan price :इस सीजन में 1509 धान की आवक मंडी में लगातार बनी हुई है मार्केट में 1509 धान की कीमत में उतार चढ़ाव भी काफी देखने को मिला है। सीजन की शुरुआत 3800 रुपये प्रति क्विंटल से हुई थी, जो हाथ कंबाइन से कटे धान की थी। वहीं 1509 धान की कीमत 4800 को पार कर चुकी है, जोकि हाथ से कटा धान रहा है। अब 1509 धान के चावल की कीमतों में हल्की गिरावट देखी जा रही है, जिसका असर आने वाले दिनों में 1509 की कीमत पर भी देखने को मिल सकता है।
 

HR Breaking News (1509 Dhan ki kimat Update) धान के बाजार में इस बार 1509 का दबदबा रहा है। आवक के हिसाब से देखें तो 1509 धान की आवक अभी भी लगभग दूसरी किस्म के बराबर ही बनी हुई है। 1509 धान की कीमत आने वाले दिनों में उतार चढ़ाव के दौर से गुजर सकती है। फिलहाल धान की कीमतें अपने पीक पर चल रही हैं, लेकिन चावल की कीमत कुछ कम हुई है, जिसका असर धान की कीमत पर भी देखने को मिल सकता है। 

 

 

हाथ कटे धान को मिल रहा बेहतर प्राइस 1509 Dhan ki kimat 


मंडी में 1509 की किस्म (1509 Dhan ki kimat) में हाथ से कटी धान की आवक अभी जारी है। कंबाइन की आवक भी साथ में जारी है। कंबाइन की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं, हाथ के काटे धान की कीमत काफी बेहतर मिल रही है। चावल के भाव की मजबूती ही भविष्य में धान की कीमतों को तय करेगी।

1509 धान के चावल में नरमी 1509 dhan price today


फिलहाल 1509 धान की कीमत में चावल की नरमी का असर दिख सकता है। 1509 बासमती चावल की कीमत में हल्की कमजोरी देखी जा रही है। वहीं वैश्विक अनिश्चितता भी बनी हुई है। दूसरी तरफ 1121 के चावल (1121 Rice price) की कीमत 12000 तक भी जा सकती है, जिससे बाजार में 1121 को आने वाले दिनों में और अच्छी बढ़त मिल सकती है। वहीं, 1509 धान में तीन दिन में 300 रुपये तक की गिरावट देखी जा चुकी है जो पिछले तीन दिन में 8600 से गिरकर 8300 प्रति क्विंटल पर आ गया है। हरियाणा की मंडियों में 1509 धान की आवक ज्यादा हे। वहीं, पंजाब की मंडियों में भी 1509 धान की कीमत तेज बनी हुई है। 


1509 धान भाव की कीमत हाथ से कटी हुई  1509 Dhan ki kimat Update
 

मंडी धान की कीमत
अलीगढ़ मंडी में 1509 धान की कीमत 4400 रुपये प्रति क्विंटल
गढ़मुत्तेश्थर मंडी में 1509 धान की कीमत 4351 रुपये प्रति क्विंटल
नजफगढ़ मंडी में 1509 धान की कीमत 4500 रुपये प्रति क्विंटल
झज्जर मंडी में 1509 धान की कीमत 4571 रुपये प्रति क्विंटल
पिल्लू खेड़ा मंडी में 1509 धान की कीमत 4695 रुपये प्रति क्विंटल
मतलोडा मंडी में 1509 धान की कीमत 4865 रुपये प्रति क्विंटल

 1509 बासमती धान की कीमत कंबाइन से कटी हुई 1509 Dhan ka rate update

मंडी धान की कीमत
सिरसा मंडी में 1509 धान की कीमत 4310 रुपये प्रति क्विंटल
फतेहाबाद मंडी में 1509 धान की कीमत 4380 रुपये प्रति क्विंटल
कोटकपूरा मंडी में 1509 धान की कीमत 4515 रुपये प्रति क्विंटल

 मार्केट में चावल की कीमत Basmati Rice Price Update Today

वैरायटी भाव

बदलाव

1121 स्टीम A+ 10400 स्थिर
1718 स्टीम A+ 9800 स्थिर
1401 स्टीम A+ 10250 50 कम
नया 1509 स्टीम A+ 8800 50 कम
1509 स्टीम A 8750 50 कम