हरियाणा में 2026 का धान खरीद सीजन समाप्त, नहीं हुआ खरीदारी का टारगेट पूरा
HR Breaking News (Haryana Paddy Procurement) हरियाणा में धान की सरकारी खरीद बंद हो गई है। जहां एक तरफ किसानों को बासमती धान के अच्छे रेट मिले। वहीं दूसरी तरफ किसानों को अपने मोटे धान यानी पीआर धान को बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। किसानों को शुरुआत में कम दाम पर भी कुछ जगह पर धान बेचने पड़े। वहीं धान की सरकारी खरीद का लक्ष्य भी इस बार पूरा नहीं हो सका है। इसको लेकर आंकड़े सामने आ गए हैं।
48.81 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी गई (Haryana Paddy Procurement)
हरियाणा में इस बार धान की खरीद के दौरान टारगेट पूरा नहीं हो सका है। 2026-27 के खरीफ सीजन में धान की सरकारी खरीद का लक्ष्य 58 लाख में मीट्रिक टन था जो 48.81 लाख मीट्रिक टन ही रहा है। यह लक्ष्य से 9.19 लाख मीट्रिक टन कम है। हरियाणा में 29 दिसंबर को धान खरीद की शुरुआत हुई थी। मंडियों में अब तक 51.29 लाख मीट्रिक टन लेकर पहुंचे, लेकिन अभी तक 48.81 लाख मीट्रिक टन की खरीद हुई है। इसमें 45.02 लाख मीट्रिक टन का उत्पादन हुआ है। शेष धान का ही अब कार्य होगा।
मंत्री बोले व्यवस्थित तरीके से किया धान खरीदी का कार्य (Haryana News Update Today)
वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के खाद्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा की मंडियों में इस बार धान की खरीद का काम बेहद व्यवस्थित तरीके से किया गया है। आने वाले सीजन में इससे भी बेहतर व्यवस्थाएं बनाई जाएगी। बता दें कि इस बार मोटे धान का उत्पादन कम होने के चलते उठान का सीजन दो सप्ताह पहले ही कम हो चुका है।
कहां कितनी हुई धान की खरीद और उठान
इन आठ जिलों में हुई सर्वाधिक धान की खरीद
| जिला | खरीद | उठान |
|---|---|---|
| कुरुक्षेत्र | 9.13 | 9.03 |
| कैथल | 8.14 | 7.90 |
| फतेहाबाद | 7.56 | 5.99 |
| करनाल | 5.90 | 5.69 |
| अंबाला | 5.23 | 5.10 |
| यमुना नगर | 3.84 | 3.79 |
| सिरसा | 3.75 | 2.93 |
| जींद | 2.71 | 2.20 |
नोट : धान की खरीद और उठान लाख मीट्रिक टन में।