{"vars":{"id": "93802:4123"}}

28 September 2026 mausam : अगले 24 से 48 घंटे में 12 राज्यों में आंधी-तुफान के साथ घनघौर बारिश का अलर्ट

28 September 2026 mausam : देशभर में मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। सुबह-शाम कई राज्यों में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग की ओर से अगले 24 से 48 घंटे में भारी बारिश (28 September 2026 mausam) की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार आगामी 24 से 48 घंटे में 12 राज्यों में आंधी-तुफान के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 
 

HR Breaking News (28 September 2026 mausam) देशभर में बदलते मौसम के बीच बारिश का दौर फिर दस्तक देने वाला है। आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव की संभावना है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे में 12 राज्यों में आंधी के साथ घनघौर बारिश (Rain Alert In Uttar Bharat) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आइए खबर में जानते हैं कि किन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम


IMD (IMD Rain Alert) की ओर से आज 27 सितंबर को उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ बिजली कड़कने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तेज हवाएं चलने की संभावना है और मध्य प्रदेश, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश (Rain Alert) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और वेस्ट यूपी में बिजली कड़कने के साथ ही भारी बारिश होने की संभावना है।

 

आगामी 48 घंटे मौसम का हाल


आगामी 48 घंटे की बात करें तो किसी भी राज्य में रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान कई राज्य में सिर्फ येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, रॉयलसीमा, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, उत्तराखंड (Uttrakhand Weather Updates), हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है।

 

कर्नाटक में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी 


29 सितंबर को आईएमडी ने कर्नाटक में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तमिलनाडु, रॉयलसीमा और आंध्र प्रदेश में तेज झौंकेदार हवाएं (strong winds in andhra pradesh) चलने की संभावना है। साथ ही मराठवाडा, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बरसात के साथ बिजली कड़कने का येलो अलर्ट जारी किया है।

अक्टूबर के शुरुआत में कैसा रहेगा मौसम (Mausam Ki News)


30 सितंबर को कुछ ही राज्यों में बारिश (Mausam ka update) के आसार जताए गए हैं। आईएमडी के अनुसार असम, मेघालय, रॉयल सीमा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश की संभावना है।


अक्टूबर माह (october me kaisa rahega mausam) की शुरुआत में किसी भी जिले में रेड, ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल को छोड़कर बाकी राज्यों में मौसम साफ रहने वाला है।

2 अक्टूबर को केरल में होगी भारी बारिश (Weather News)


मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर को सिर्फ केरल (Kerala Weather News) में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान अन्य राज्यों में मौसम एकदम साफ रहने वाला है और 3 अक्टूबर को भी केवल केरल में भारी बारिश के आसार है, जिसके लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है।