Weather Update : देश में इन इलाकों में बारिश, ठंड का प्रकोप भी बढ़ेगा

HR BREAKING NEWS. देश के कुछ राज्यों में अगले 48 घंटे में मौसम फिर बिगड़ सकता है। कुछ हिस्सों में बारिश होगी तो कहीं ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि दो फरवरी से फिर शीतकालीन बारिश का दौर शुरू होगा।

 

यह 4-5 फरवरी तक जारी रह सकता है। पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में बुधवार से शुक्रवार के बीच बारिश बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में दो और तीन फरवरी को और उत्तराखंड में तीन और चार फरवरी को ओलावृष्टि की आशंका है। हिमाचल प्रदेश में तीन फरवरी को भारी बारिश बर्फबारी की संभावना है।पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट बारिश के आसार हैं।

हरियाणा में मौसम फिर बदलेगा करवट, तीन फरवरी से बारिश के आसार


पंजाब-हरियाणा यूपी के उत्तरी हिस्सों में कड़ाके की ठंड के साथ बारिश भी हो सकती है। यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा छाने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा उत्तरी यूपी में अगले 48 घंटों में ठंड बढ़ सकती है।


मौसम अपडेट : आज सुबह 05:30 बजे की स्थिति में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के किनारों, उत्तराखंड, त्रिपुरा और ओडिशा के तटीय भागों के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा देखा गया।


कश्मीर में पड़ सकती है बर्फ
कश्मीर में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ा है। बुधवार से अगले तीन दिन तक व्यापक रूप से बारिश या बर्फबारी हो सकती है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछली रात की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Weather Alert: हरियाणा में इस महीने हो सकती है झमाझम बारिश, जानें अन्य राज्यों का हाल

इधर चढ़ेगा पारा
मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वी भारत में भी अगले तीन दिनों को दौरान न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे दो तीन डिग्री बढ़ सकता है।

इससे पहले सोमवार को मौसम विभाग ने मासिक अनुमान में कहा था कि फरवरी माह में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम तापमान रहने के आसार हैं। पंजाब और हरियाणा में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है।

पानीपत को डबवाली से जोड़ने की तैयारी, हरियाणा में तैयार होगा नया हाईवे