Aaj Ka Mausam : हरियाणा, दिल्ली एनसीआर के लिए वेदर अपडेट जारी, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम
Aaj Ka Mausam - हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है, जबकि दिन में धूप निकलने से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर बना रहेगा और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है... ऐसे में आप भी जान लें कि आपके शहर के मौसम का हाल कैसा रहने वाला हैं-
HR Breaking News, Digital Desk- (Aaj Ka Mausam) दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी हालात ऐसे ही रहने की संभावना है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर और कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। इसे देखते हुए IMD ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।
उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट जारी-
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 1-2 दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ (chattisharh me kaisa rehne waala hai mausam) के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद ठंड में धीरे-धीरे कमी आने की उम्मीद है। अगले पांच दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में सुबह-रात घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले दो दिन शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रह सकती है।
पंजाब-हरियाणा में पारा थोड़ा बढ़ा, ठंड का असर बरकरार-
पंजाब और हरियाणा (Punjab Haryana Weather Update) में पिछले दो दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन कई जगहों पर पारा अब भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। दोनों राज्यों में कड़ाके की ठंड और सुबह घना कोहरा जारी है, जिससे दृश्यता कम हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक (IMD Weather Forecast), हरियाणा का नारनौल सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बीते दिनों यहां 1.5 और 2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
- अंबाला (Ambala ka mausam) में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में यह 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। हिसार में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री और शुक्रवार को 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- करनाल में न्यूनतम तापमान (karnal temperature) 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था, जबकि रोहतक का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
- पंजाब (punjab ka mausam) और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
- पंजाब में अमृतसर (amritsar ka mausam) सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पटियाला में दिन का सबसे कम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- बठिंडा (Bathinda Weather Update), फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमशः पांच, 5.5 और पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बठिंडा का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री से नीचे रहा।
कितना रहेगा आपके शहर का तापमान?
शहर - अधिकतम तापमान (18 जनवरी) - न्यूनतम तापमान (18 जनवरी)
दिल्ली - 22°C - 05°C
मुंबई - 31°C - 18°C
कोलकाता - 24°C - 12°C
चेन्नई - 28°C - 21°C
लखनऊ - 21°C - 07°C
पटना - 23°C - 09°C
रांची - 23°C - 06°C
जयपुर - 22°C - 08°C
बेंगलुरु - 28°C - 18°C
मनाली - 02°C - 07°C
नैनीताल - 15°C - 05°C
हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के आसार-
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पंजाब में 18, 19 और 22 जनवरी, हरियाणा-चंडीगढ़ में 19 और 22 जनवरी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी को कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। दिल्ली (delhi cold wave alert) में चार दिन बाद शीतलहर से राहत मिली है और शुक्रवार को तापमान 4 डिग्री से ऊपर रहा। शनिवार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 21 जनवरी से ठंड फिर बढ़ सकती है।
यूपी में बढ़ा सर्द हवाओं का असर-
उत्तर प्रदेश (up wetaher today) में ठंडी हवाओं के चलते कड़ाके की सर्दी जारी है। दिन में धूप निकल रही है, लेकिन सुबह-शाम की गलन लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं, हालांकि राजधानी और आसपास के इलाकों में इसकी संभावना कम है। शनिवार को सुबह कोहरा रह सकता है, जबकि दोपहर में धूप निकलने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 5-6 दिनों में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है।
बिहार में निकली धूप, ठंड से हल्की राहत-
बिहार (Bihar ka mausam) में तेज धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है और मौसम में कुछ नरमी आई है, लेकिन सुबह और शाम ठंड बनी रहेगी। IMD के मुताबिक, अधिकतम तापमान बढ़ा है, जबकि न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ है। तराई इलाकों में मध्यम कोहरा रह सकता है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक शुष्क मौसम रहने का अनुमान लगाया है और शीतलहर की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।