Aaj ka Mausam: उत्तर प्रदेश में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, फिर लौट आएगी सर्दी

Aaj ka mausam: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इससे ठंडक दोबारा महसूस हो सकती है। आने वाले दिनों में बादल छाने और बूंदाबांदी के चलते मौसम सुहावना बना रहेगा-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Aaj ka mausam) नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली है और हवा में ठंडक महसूस की जा रही है। घरों में पंखे-कूलर बंद होने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन ऐसा ही सुहावना मौसम बना रह सकता है, वहीं नोएडा में हल्की बारिश (Light rain in Noida) की भी संभावना जताई गई है।

नोएडा में मौसम का हाल-

मौसम विभाग के पूर्वानुमान (IMD weather forecast) के मुताबिक, अगले दो दिनों तक मौसम साफ बना रहने की संभावना है। इसके बाद आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

 दिखा तापमान में बदलाव-

नोएडा (noida weather update) में सोमवार को मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसके चलते बादल छाने और हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।

तीन दिन जोरदार बारिश की संभावना-

चैत्र नवरात्रि (chaitra navratri) की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है और इसी दिन नोएडा, ग्रेटर नोएडा (greater noida) और गाजियाबाद में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 20 और 21 मार्च को भी हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे मौसम और सुहावना बना रहेगा।

22 मार्च को आंशिक बारिश-

इसके बाद 22 मार्च को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस दिन आंशिक बादल और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट बनी रह सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा-

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव (Effects of Western Disturbance) से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश होने पर हवा में हल्की ठंडक लौटेगी, जबकि दिन के समय तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक बना रह सकता है।