Agriculture News: किसानों को बड़ी राहत, 2 लाख रुपए तक का कर्जा होगा माफ, 50 हजार का प्रोत्साहन भी दिया जाएगा

Agriculture news - किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। नई घोषणा के तहत किसानों का 2 लाख रुपये तक का फसली कर्ज माफ किया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को 50 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी, जिससे किसानों को आर्थिक सहारा मिलेगा-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Agriculture) प्रधानमंत्री किसान योजना की 22वीं किस्त से पहले किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र सरकार ने बजट 2026-27 (Maharashtra budget 2026) में किसानों को बड़ी राहत देते हुए 2 लाख रुपये तक के फसली कर्ज माफ (crop loan waiver up to 2 lakh) करने की घोषणा की है। 

राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि यह राहत 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमाफी योजना' (Punyashlok Ahilyadevi Holkar Shetkari Karjmafi Yojana) के तहत दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 30 सितंबर 2025 तक बकाया फसली ऋण इस योजना के तहत माफ किए जाएंगे। इससे राज्य के बड़ी संख्या में कर्जदार किसानों को सीधी राहत मिलने की उम्मीद है।

किसानों को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी-

सरकार ने उन किसानों के लिए भी प्रोत्साहन देने की घोषणा की है जो नियमित रूप से अपना कर्ज चुकाते रहे हैं। ऐसे किसानों को राज्य सरकार की ओर से 50,000 रुपये तक की प्रोत्साहन (farmer incentive 50000 rupees) राशि दी जाएगी, ताकि ईमानदारी से ऋण चुकाने वाले किसानों को भी राहत और प्रोत्साहन मिल सके।

बजट भाषण में देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis budget speech) ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana continuation) को जारी रखने का फैसला लिया गया है और इसके लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान भी किया जाएगा।

बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़े ऐलान-

इंफ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure) को लेकर भी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य के 1,000 से अधिक आबादी वाले सभी गांवों को कंक्रीट सड़कों से जोड़ा जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जा सके।

फडणवीस ने महाराष्ट्र (Maharashtra) को देश की आर्थिक ताकत बताते हुए कहा कि राज्य का लक्ष्य 2047 तक अर्थव्यवस्था को 5 लाख करोड़ डॉलर के स्तर तक पहुंचाना है।

अजित पवार को भी किया गया याद-

बजट भाषण (budget speech) के दौरान विधानसभा में भावुक माहौल भी देखने को मिला। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वरिष्ठ नेता अजित पवार को याद करते हुए कहा कि उनके सम्मान में एक स्मारक बनाया जाएगा।

जनवरी में एक विमान हादसे (plane crashes) में उनका निधन हो गया था। गौरतलब है कि उनके निधन के बाद से राज्य के वित्त विभाग की जिम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस संभाल रहे हैं।