Agriculture News : किसान ने किया कमाल, साढ़े 6 फीट की गेहूं की वैरायटी कर दी तैयार

Agriculture News : राजस्थान के एक किसान ने अपनी मेहनत से कमाल कर दिखाया है। उन्होंने साढ़े छह फीट लंबाई की नई गेहूं की किस्म विकसित की है, जो स्वाद और पोषण में भरपूर है। इस नई वैरायटी (new variety wheat) से किसानों को बंपर पैदावार और अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है...आइए नीचे खबर में जान लेते है इसके बारे में विस्तार से-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Agriculture) गेहूं की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है। अब चाहे आंधी आए, बारिश हो या तूफान, किसानों का गेहूं सुरक्षित रहेगा और मौसम उससे कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। यह गेहूं पोषण से भरपूर और स्वाद में भी बेहतरीन है। राजस्थान के सीकर के किसान विकास कुमार सैनी ने 9 साल की मेहनत के बाद इसे उगाया। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (Indian Agricultural Research Institute) में जब विकास अपने साढ़े छह फुट लंबे गेहूं के साथ पहुंचे, तो देखने वालों की लाइन लग गई।

इस गेहूं की खासियत इतनी अद्भुत है कि इसे गिनते-गिनते थक जाएंगे। अगर किसान इसे अपनी जमीन पर उगाते हैं तो उनका मुनाफा डबल नहीं, बल्कि ट्रिपल हो सकता है। इसे सभी गेहूं की “सुपर किस्म” कहा जा सकता है। यह नई किस्म का गेहूं एक सुपरफूड भी है। किसान विकास कुमार सैनी ने इसे Protection of Plant Varieties and Farmers’ Rights Authority में अपने अधिकार के लिए आवेदन भी दे दिया है, यानी उनके अलावा कोई भी इस पर दावा नहीं कर पाएगा।

नई गेहूं किस्म का नाम: अजय राज-

किसान विकास कुमार सैनी ने बताया कि इस नई गेहूं की किस्म का नाम उन्होंने अजय राज (ajay raj new wheat variety) रखा है। 9 साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने इसे विकसित किया। राजस्थान के सीकर में वे इसे 40 बीघा जमीन पर उगा रहे हैं, जिससे उन्हें गेहूं की खेती में तीन गुना अधिक फायदा (profit in wheat cultivation) हो रहा है। यदि अन्य किसान भी इसे अपनी जमीन पर उगाएंगे, तो उन्हें भी तीन गुना से अधिक लाभ मिल सकता है। खास बात यह है कि यह गेहूं बड़ी और छोटी दोनों ही जमीन पर अच्छी तरह उगता है।

इस गेहूं की पैदावार (wheat production) शानदार है और राजस्थान में जो चारे की समस्या थी, उसे भी इस किस्म ने काफी हद तक कम कर दिया है। यह गेहूं बीमारियों से भी सुरक्षित रहता है। एक एकड़ जमीन से इसका उत्पादन 40 से 45 क्विंटल तक हो जाता है। साथ ही, बारिश, आंधी या तूफान में भी यह गेहूं गिरता नहीं है।

पोषण से भरपूर नई गेहूं किस्म-

किसान विकास कुमार सैनी ने बताया कि यह गेहूं स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर है। इसमें प्रोटीन 11.06 ग्राम, पोटैशियम 18 एमजी (Potassium 18 mg), शुगर 3.15 ग्राम, फाइबर 3.92 ग्राम (Fiber 3.92 g) और सोडियम 2.90 ग्राम पाया जाता है। इसके अलावा इसमें आयरन, विटामिन ए और कैल्सियम भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। इस गेहूं को देश के किसी भी राज्य का किसान उगा सकता है।

यह गेहूं हर राज्य और हर तरह की जलवायु में मजबूती (climate resilience) से उग सकता है और उच्च पैदावार की वजह से किसानों की किस्मत बदल सकती है। इस किस्म की लंबाई सामान्यत: 7 फीट तक हो जाती है, जबकि विकास कुमार सैनी के पास मौजूद गेहूं की लंबाई साढ़े छह फीट है।