Agriculture News : बंजर जमीन के लिए वरदान बनी ये फसल, बिना खाद और सिंचाई के ही 30 साल तक देगी बंपर मुनाफा
HR Breaking News (Agriculture News) अब देशभर में खेती किसानी सिर्फ आजीविका ही नहीं बल्कि कम लागत में बंपर मुनाफा कमाने का एक जरिया बन गई है। आज हम आपको बंजर जमीन में उगने वाली ऐसी फसल (barren land crop) के बारे में बताएंगे, जो कम मेहनत में ज्यादा फायदा देती है। आइए खबर में जान लेते हैं कि ये कौन सी फसल है और इससे किसानों को कैसे फायदा मिलता है।
किस खेती से बढ़ेगी आमदनी
अब किसान पारंपरिक फसलों के साथ ही ड्रैगन फ्रूट की खेती (Dragon Fruit farming) भी कर रहे हैं अैर इस खेती से लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं, क्योंकि ड्रैगन फ्रूट की फसल में रोग भी जल्दी नहीं लगते हैं और साथ ही इसमे सिंचाई भी नाम मात्र होती है। एक किसान ने इस खेती के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने ड्रैगन फ्रूट की पहली साल की खेती में ही 70 हजार रुपये की कमाई कर ली है और दूसरे साल के उत्पादन के लिए एडवांस में ऑर्डर की भी बुकिंग मिल गई हैं। उनके अनुसार दूसरे साल तकरीबन 1 लाख रुपये और तीसरे वर्ष ढाई लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है।
कैसे फायदेमंद है ड्रैगन फ्रूट की खेती
ड्रैगन फ्रूट की खेती ( Dragon Fruit farming tips ) किसानो के लिए इसलिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरपूर फल है, जिससे शरीर की कई बीमारियों से बचाव होता है। इस फ्रूट में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। इस वजह से बाजार में ड्रैगन फ्रूट की मांग बनी रहती है और इसके मार्केट में बढ़िया दाम भी मिलते हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसका पैधा एक बार लगाने के बाद लगभग 30 सालों तक बिना ज्यादा लागत के बंपर उत्पादन देता है।
कम लागत में होगा बंपर मुनाफा
परंपरागत खेती में मौसम के बदलाव के चलते नुकसान के आसार बने रहते हैं। अब इसी बीच ड्रैगन फ्रूट की खेती (Dragon Fruit ki kheti ) किसानों के लिए बेहतर साबित हो रही है। ड्रेगन फ्रूट का यह पौधा तेज धूप और अधिक गर्मी में भी बढ़िया तरीके से बढ़ता है और इस पौधे की सिंचाई कम करनी पड़ती है और जैविक उर्वरक का सीमित यूज होता है, जिससे लागत कम लगती है और आमदनी बढ़ती है।
हर साल बढ़ता है ड्रैगन फ्रूट का पौधा
बता दें कि ड्रैगन फ्रूट के पौधे (farming tips) का आकार हर साल बढ़ता जाता है। इस पौधे की टहनियों पर सैकड़ों में फूल आते हैं, जिनसे फल विकसित होते हैं। इन टहनियों पर एकफल तकरीबन 30 दिनों तक ताजा रहता है, जिससे किसान इसे आसानी से बेच सकते हैं और बंपर कमाई कर सकते हैं।
कैसे लगाए जाते हैं ड्रैगन फ्रूट के पौधे
अगर आप भी ड्रेगन फ्रूट की खेती (dragon fruit cultivation) करना चाहते हैं तो किसानों का कहना है कि ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए उन्नत और स्वस्थ पौधों का चुनाव करना बेहद जरूरी है। ड्रैगन फ्रूट के पौधे (dragon fruit plants) को लगाने के लिए सीमेंटेड खंभों की जरूरत होती है, जिनके सहारे यह बेल बढ़ती जाती है। जैसे ही खंभे लगते हैं तो उसके नीचे जैविक खाद डालकर पौधो की रोपाई की जाती हैं। उसके बाद हल्की सिंचाई करना सही रहता है। ऐसा करने के बाद 1 साल में ही पौधा फल देता है और यही प्रोसेस अगले 30 सालों तक जारी रहता है।