Bihar ka Mausam : बिहार में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने धुंध छाने की जताई संभावना
Bihar ka Mausam : उत्तर भारत के राज्य में मौसम बदला हुआ है। पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर बरसात हो रही है जिससे ठंड का असर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बिहार समेत कई राज्यों में बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।
HR Breaking News - बिहार में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने दो जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। वही सुबह के समय लगभग सभी भागों में हल्की धुंध छाने की संभावना है। मौसम विभाग (Barish Alert) ने कटिहार और भागलपुर के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
सुबह छाएगी धुंध - (IMD Weather)
आईएमडी की ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार (Bihar weather update) के अन्य जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। लोक आस्था का महापर्व छठ पर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। सुबह के समय सभी भागों में धुंध नजर आएगी और ठंड का असर भी बढ़ेगा। दिन की शुरुआत धूप के साथ होगी जिससे मौसम सामान्य बना रहेगा। सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है।
ठंड के लिए करना होगा लंबा इंतजार -
दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। अगले 4 से 5 दिन के दौरान बिहार (bihar ka mausam) के अधिकतम तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसलिए 24 घंटे के दौरान अरवल का सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
पटना का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा है। भभुआ में सबसे ज्यादा 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक कड़ाके की ठंड के लिए लंबा इंतजार करना होगा। महीने में सामान्य से ज्यादा तापमान रहने की वजह से ठंड में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी।
पटना में तापमान - (aaj ka mausam)
पटना (Patna weather) में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रहा है। वहीं गया में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री, भागलपुर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम पारा 19.7 डिग्री और मुजफ्फरपुर अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।