Bihar Weather : बिहार में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी जानकारी
Mausam Update - उत्तर भारत के राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। मार्च के महीने में जून वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। बीते कई दिनों से एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से बारिश वाला मौसम बना हुआ है। कई जगहों पर तेज बारिश के साथ ओले गिरने से तापमान में गिरावट आई है। अब एक बार फिर तेज बारिश होन वाली है। मोसम विभाग ने बिहार में आंधी तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (Bihar Weather Today)। बिहार समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में मौसम बारिश वाला है। कई दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही है जिसकी वजह से कहीं हल्की बारिश हुई है तो वहीं कई जगहों पर गरज चमक के साथ भारी बरसात हुई है। इसके साथ ही ओलावृष्टि होने से तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना हो गया है। पिछले कई दिनों से भयंकर गर्मी झेल रहे लोगों को अब राहत मिली है। मौसम विभाग (Mausam Update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। IMD ने अगले कई दिनों तक अलग अलग जगहों पर बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
बिहार में होगी बारिश -
बिहार के मौसम (Bihar Weather) में मौसम तेजी से बदल रहा है। दो दिनों तक राज्य के ज्यादातर भागों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। दो दिनों बाद मौसम का तेवर बदलने के साथ जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
27 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विज्ञान केंद्र पटना (Patna weather update) के मुताबिक, 26 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से राज्य के मौसम में बदल सकता है। 26-27 मार्च के दौरान राज्य के उत्तर एवं दक्षिणी भागों के ज्यादातर भागों में 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी और इसके साथ मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी -
कुछ स्थानों पर हल्की (Rain Alert) बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को गर्मी से राहत के आसार हैं। बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। अरवल जिले में 26 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा दर्ज की गई। बिहार में बारिश और तेज हवा चलने का सिलसिला कई दिनों से जारी है।
फारबिसगंज को छोड़ कर पटना (Patna ka Mausam) सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान दो डिग्री वृद्धि के साथ 32.0 डिग्री सेल्सियस एवं 20.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
वहीं, 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को पटना सहित आसपास इलाकों में मौसम शुष्क बने होने के साथ बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहा।