Chana Mandi Rate : गिरावट के बाद एक झटके में 7वें आसमान पर पहुंचा चने का रेट
chana mandi bhav - चना उत्पादक किसानों के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, पिछले काफी दिनों से मंदा चल रहे चना बाजार में आज बड़ी हलचल हुई है। आज 16 मार्च को देश की लगभग सभी मंडियों में चनें की कीमतों में बंपर उछाल देखने को मिला है। मार्च और अप्रैल के बीच चने की फसल बाजारों में पहुंचने लगेगी और इस समय इसमें जबरदस्त तेजी आने से किसानों में खुशी का माहौल है। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले एक से दो महीनों तक चना भाव में ऐसी ही बंपर तेजी बनी रहे। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा मंडी भाव (chana mandi rate) और आने वाले दिनों में भाव कहां तक जा सकते हैं।
HR Breaking News - (chana rate today)। चना बाजार में बीते काफी दिनों से उतार-चढ़ाव के बाद अब जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट पर अब ब्रेक लग चुका है। इस सप्ताह एक बार फिर से मजबूती देखने को मिली है। दिल्ली में साप्ताहिक तौर पर राजस्थान का चना (Rajasthan chana mandi rate) ₹100 महंगा होकर 5700 रुपये प्रति क्विंटल पर जा पहुंचा है जबकि नया चना 5600 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। बाजार में पहले आई गिरावट की वजह से दाल मिलों की खरीद अचानक बढ़ी गई थी और कीमतों को भी सपोर्ट मिला।
आज का ताजा चना मंडी भाव -
आज 16 मार्च 2026 को मंडियों में चने के ताजा भाव की बात करें तो इंदौर में चना महंगा होकर 5600 रुपये क्विंटल हो गया है, अकोला में नई देसी लाइन चना 5500 रुपये क्विंटल चल रहा है और बीकानेर में बिल्टी चने की कीमत (Chana Rate Today) 5400, जयपुर में 5500 और रायपुर में महाराष्ट्र लाइन चने का भाव 5575 तक पहुंच गया है। आयातित चना भी बाजार में सक्रिय रहा है, मुंद्रा और मुंबई में ऑस्ट्रेलिया का चना 5350 रुपये प्रति क्विंटल तक कारोबार करता नजर आया है, जबकि तंजानिया चना 5100 प्रति क्विंटल बिक रहा है।
चना दाल बाजार में भी हलचल -
चना दाल के बाजार (Chana Dal Rate) में भी हल्की मजबूती देखने को मिली है और अकोला में दाल 6900 रुपये क्विंटल और इंदौर में 6700 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार कर रही है, जबकि जयपुर में दाल की कीमत लगभग 6450 रुपये क्विंटल तक पहुंची गई है, जो सप्ताह भर में लगभग 175 रुपये महंगी हुई है। मुंबई में बेसन का भाव लगभग 3900 प्रति 50 किलो चल रहा है इसमें आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि यह पिछले महीने की तुलना में करीब 125 रुपये सस्ता बिक रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चने की चाल -
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऑस्ट्रेलिया से मार्च-अप्रैल शिपमेंट का चना करीब 555 डॉलर प्रति टन (CNF) पर चल रहा है, जो पिछले हफ्ते से लगभग 10 डॉलर महंगा है। इस हफ्ते भारत में बंदरगाहों पर चने का स्टॉक भी बढ़ा है, 10 मार्च तक मुंद्रा और कांडला पोर्ट पर कुल मिलाकर करीब 3.14 लाख टन चना(Chana Rate) मौजूद है, जो 24 फरवरी के मुकाबले लगभग 13 प्रतिशत ज्यादा है। आयात के आंकड़ों पर नजर डालें तो नवंबर 2025 से मार्च 2026 तक ऑस्ट्रेलिया से लगभग 5.70 लाख टन चना भारत पहुंच चुका है या जल्द ही पहुंचने वाला है।
उत्पादन के मोर्चे पर चने का रेट -
घरेलू उत्पादन के मोर्चे पर सरकार के दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, रबी चना उत्पादन (Gram Production) करीब 6 प्रतिशत बढ़कर 117.92 लाख टन तक जा सकता है, जबकि बीते वर्ष यह लगभग 111.14 लाख टन रहा था। महाराष्ट्र में उत्पादन लगभग 30.45 लाख टन रहा और MP में 23.20 लाख टन, राजस्थान 22.12 लाख टन, गुजरात 16.53 लाख टन और उत्तर प्रदेश में लगभग 9.34 लाख टन रहने का अनुमान है।
फिलहाल मंडियों में चने की आवक काफी कम है क्योंकि MSP से नीचे चने का भाव (chana bhav) मिलने पर किसान बिक्री नहीं कर रहे हैं। वे रेट में उछाल कर इंतजार कर रहे हैं। देखा जाए तो फिलहाल चने की कम आवक और सरकारी रेट पर खरीद की उम्मीद की वजह से बड़ी गिरावट नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में जबरदस्त तेजी का भी अनुमान कम है।