Haryana Weather Update हरियाणा में छाए रहेंगे बादल, हवाएं कराएंगी सर्दी का अहसार, जानिए कब होगा मौसम परिवर्तनशील

Haryana Weather Updateहरियाणा में पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान हुआ था। सरसों गेहूं और चना में सर्वाधिक नुकसान हुआ है। सरसों की फूल तैयार था तो वहां ओले गिरने से फूल गिरकर खेतों में बिछ गया। इसी बार गेहूं में भी बालियां पककर तैयार थी।
 

Haryana Weather Update  हरियाणा में फरवरी माह में ही गर्मी बढ़ गई। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए मगर अधिक असर नहीं दिखा पाए। कुछ स्थानों पर बारिश हुई तो कुछ स्थानों पर ठंडी हवाएं चली। जिससे दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिला है। अब एक बार फिर से मौसम परिवर्तनशील है।

 

यह भी जानिए

मौसम विज्ञानियों के अनुसार

मौसम विज्ञानियों की मानें तो हरियाणा राज्य में 9 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 5 व 6 मार्च को बादलवाई देखने को मिलेंगी। इसके साथ ही हवा चलने से हल्की सर्दी का अहसास भी होगा। इसके बाद में 9 मार्च तक मौसम खुश्क संभावित है। मौजूदा समय में भी काफी गर्मी बढ़ गई है। दिन के समय में तेज धूप के चलते तापमान में इजाफा हो रहा है।

यह भी जानिए


10.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा दिन का तापमान

हिसार में दिन का तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से एक डिग्री कम रहा। इसके साथ ही रात्रि तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात्रि तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। आने वाले दिनों में दिन और रात्रि के तापमान में इजाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं एयर क्वालिटी पर काफी प्रभाव पड़ा है। हिसार के एयर क्वालिटी 112 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया है। जबकि मध्य फरवरी माह में यह काफी अधिक दर्ज किया जा रहा था। हिसार में एक्यूआई 286 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया था।

यह भी जानिए


पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि से हुआ था नुकसान

प्रदेश में पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान हुआ था। सरसों, गेहूं और चना में सर्वाधिक नुकसान हुआ है। सरसों की फूल तैयार था तो वहां ओले गिरने से फूल गिरकर खेतों में बिछ गया। इसी बार गेहूं में भी बालियां पककर तैयार थी। इसके साथ ही चना की फसल पर भी गरज चमक का असर पड़ा है। किसानों के लिए ओलावृष्टि ऐसे समय में आना काफी नुकसानदायक रहा है।