Mausam ki Jankari गर्मी ने एक बार दोबारा दिखाए तेवर, जानिए मानसून की कब होगा सक्रिय
 

Mausam Update हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में एक बार दोबारा गर्मी ने अपने तेवर दिखा दिए है। जिस कारण हरियाणा (Haryana) के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस से  29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आइए नीचे खबर में जानते है मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में मानसून (Mansoon) कब होगा सक्रिय
 
 

HR Breaking News,डिजिटल डेस्क नई दिल्ली,Mausam Update : गर्मी ने फिर से तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। रविवार को जिला महेंद्रगढ़ पूरे प्रदेश व एनसीआर में सबसे गर्म रहा। मौसम विशेषज्ञ डा. चन्द्रमोहन ने बताया कि आज हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस से 44.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा व एनसीआर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस से 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

डा. चन्द्रमोहन ने बताया कि आज जिले में सुबह से सूर्य देव की उष्ण किरणों का असर देखने को मिला, साथ ही साथ दोपहर बाद स्थानीय मौसमी प्रणाली की वजह से जिले पर आंशिक बादलवाही व तेज गति से धुल भरी हवाएं चली। जिसके कारण आमजन को उमस व पसीने वाली गर्मी से परेशान होना पड़ा। आज जिले में नारनौल व महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश: 43.0 डिग्री व 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा,

 

जबकि जिले नारनौल व महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 27.6 डिग्री व 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पश्चिमी पवनों के प्रभुत्व से जिले में दिन व रात उष्ण और गर्म बने हुए हैं। इसी प्रकार की मौसम स्थितियां रहने की वजह से अगले दोनों तक जिले एक बार फिर से हीट वेव लू की आशंकाएं भी बन रही है, लेकिन अगले दो-तीन दिन बाद सम्पूर्ण हरियाणा, एनसीआर दिल्ली विशेषकर जिले में पूर्वी हवाओं का रूख होने पर उमस व पसीने वाली गर्मी से राहत मिलेगी।