राजस्थान बेल्ट से लगते हरियाणा के जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी

राजस्थान बेल्ट से लगते हरियाणा के कुछ जिलों को मानसून की सौगात मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 16 मई देर रात्रि से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने से मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना है। आइए नीचे खबर में जानते है कि हरियाणा के किन जिलों में होगी बारिश
 

HR Breaking News, हरियाणा डिजिटल डेस्क, हरियाणा में राजस्थान (rajasthan) की सीमा से लगते जिलों में भीषण लू के कारण काफी बुरे हालात हैं। यहां गुरुग्राम, रोहतक, महेंद्रगढ़ और हिसार में सीवियर हीट वेव के कारण लोग दोपहर के समय झुलस रहे हैं। जबकि चंडीगढ़ को छोड़कर अन्य जिलों में हीट वेव चल रही है। लू और भीषण लू में काफी अंतर है। गर्म हवाओं में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक चला जाता है तो भीषण लू जैसी स्थिति बन जाती है। यह हवा शरीर को झुलसाने का काम करती है।

 


पिछले पांच दिनों से गर्मी लगातार जारी है। इसके कारण आम जनजीवन पर काफी असर पड़ रहा है। इतनी अधिक गर्मी पड़ने का मुख्य कारण मैदानी क्षेत्रों में कोई मौसमी सिस्टम का ज्यादा प्रभावी न होना तथा राजस्थान के ऊपर पाकिस्तान में एक एंटीसाईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से खुश्क व गर्म पश्चिमी हवाओं का चलना है। गौरतलब है कि हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम (cyber city gurugram) में रविवार को 48.1 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया था।

 

हरियाणा के ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें


वहीं रोहतक के दिन के तापमान ने 20 वर्षों का रिकार्ड ब्रेक किया था। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ के अनुसार राज्य में 16 मई देर रात्रि से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने से मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना है।

जिससे सोमवार रात्रि को धूल भरी हवा चलने तथा 17 मई को उत्तरी हरियाणा में बादलवाई तथा हवा के साथ कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश संभावित है। मगर पश्चिमी व दक्षिण हरियाणा में धूलभरी हवाओं के साथ कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है जिससे राज्य में 18 मई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है । इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।