Haryana में 20 तारीख से मौसम में होगा चेंज, यहां होगी वर्षा

Haryana Weather : मौसम विभाग (IMD rain alert)हरियाणा के मौसम से जुड़ा अपडेट दिया है। हरियाणा (Haryana ka mousam) में 3 दिन बाद मौसम में बदलाव दिखेंगे। आइए जानते हैं आज का मौसम।

 

HR BREAKING NEWS(ब्यूरो) : हाल में पर्वतीय क्षेत्रों में धुआंधार वर्षा (Heavy Rain in North India) के बाद उत्तर भारत के विभिन्न मैदानी क्षेत्रों में मानसून (Monsoon in Mountain Areas) मेहरबान है। हालांकि राज्य में फिलहाल मौसम साफ बना है। 19 अगस्त तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। बीस अगस्त से वर्षा (Weather will Change after 20th August) गतिविधियां शुरू होने के साथ ही कुछ जगह मौसमी बदलाव देखने को मिल सकता है।


कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इस बीच तापमान में सामान्य वृद्धि होगी। इस सप्ताह राज्य में कुल वर्षा का ग्राफ सामान्य स्तर से कम ही रहने की संभावना है।


20 अगस्त के बाद से होगा बदलाव 


बीते कुछ दिनों से हरियाणा (Haryana Weather) में मानसून की सक्रियता पर ब्रेक लगा हुआ है। ऐसे में वर्षा की गतिविधियों में एकाएक कमी देखने को मिल रही है। लोगों को उमस भरी गर्मी का सितम झेलना पड़ रहा है। फिलहाल मौसम लगातार साफ बना हुआ है और कई जिलों मे दिन में अच्छी धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के सभी जिलों में दो-तीन दिन तक मौसम इसी प्रकार साफ बना रहेगा। बीस अगस्त से मौसमी बदलाव का अनुमान है।

इन शहरों में हल्की वर्षा की संभावना 


मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 17, 18 और 19 अगस्त को उत्तर हरियाणा(Haryana news) के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं दक्षिण और दक्षिण -पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत के भी विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।

फिलहाल सहनी होगी उमस की मार


इसके अलावा पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में मौसम शुष्क रहेगा। इन जिलों में लोगों को गर्मी और उमस की मार फिलहाल सहनी होगी।

तापमान में हो रही वृद्धि


पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ बना हुआ है और लोगों को वर्षा का बेसब्री से इंतजार है। हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और जींद जिले में तो औसत से भी कम बारिश हुई है। वहीं वर्षा न होने से कई जिलों के अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है।

बीते दिन प्रदेश में सबसे अधिक तापमान हिसार का 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम तापमान पंचकूला में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।