खेतों में खड़ी कपास व ग्वार, कागजों में उगा दिए धान, अब होगी कार्रवाई
HR Breaking News (Agriculture News) 2025 में धान खरीद फर्जीवाड़े का खुलासा अब एक साल बाद हुआ है। जांच में संबंधित जमीन के गिरदावरी रिकॉर्ड (Girdawari records of concerned land) में धान की जगह कपास की फसल पाई गई है। आरोपियों में महिलाएं भी शामिल है। अब यह खुलासा हुआ है कि जिन खेतों में कपास, गवार बोई गई थी, वहां पर पोर्टल पर धान दिखाई गई है। अब इन आरेपियों पर बड़ी कार्रवाई की जाने वाली है।
48 लोगों पर केस दर्ज
सिरसा में खरीफ सीजन 2025 में हुए 6 करोड़ 58 लाख 11,000 रुपए के धान खरीद फर्जीवाड़े (Paddy procurement fraud) का खुलासा हो गया है, जिसके तहत 48 लोगों पर केस दर्ज है। आरोपियों में सिरसा और फतेहाबाद के किसान और आढ़ती शामिल है, जिनके खेतों में कपास, नरमा जैसी फसले खड़ी थी, लेकिन मेरी फसल मेरे ब्योरा पोर्टल पर धान की फसल का फर्जी रजिस्ट्रेशन कराकर कागजों में सरकारी खरीद दिखाई दी है, जिसके बेस पर खरीदे एजेंसियों ने बैंक अकाउंट में पेमेंट भेज दी।
FIR में शामिल है इन अधिकारियों का नाम
सीएम उडनदस्ता हिसार में तैनात एसआई की शिकायत पर बड़ागुढ़ा थाने में 21 नवंबर को केस रिकॉर्ड किया गया। FIR में मंडी आढ़ती, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग (Food and Supplies Department), हैफेड और मार्केट कमेटी का नाम आरोपी में शामिल है।
जांच टीम ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय से खरीफ सीजन 2025 की धान खरीद का रिकॉर्ड लिया।
उसके बाद मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल (My Crop My Details Portal) पर रिकॉर्ड फसल और राजस्व विभाग के गिरदावरी रिकॉर्ड का मिलान किया, जिसमें पता चला कि जिन खेतों में कपास, गवार, मूंग बोई गई थी, पोर्टल पर वहां 15 से 25 एकड़ तक धान की फसल दिखा कर फर्जी धान खरीद की गई है।
22 एकड़ जमीन में कराया धान फसल का रजिस्ट्रेशन
FIR में गांव जोड़कियां के विकास ने लगभग 22 एकड़ जमीन में धान की फसल का रजिस्ट्रेशन (Registration of paddy crop) कराया था, जिसके बेस पर सरकारी खरीदे एजेंसी ने 7 नवंबर 2025 को उसके इक्विटस स्मॉल फाइनेंस बैंक के चोपता में मौजूद अकाउंट में 13 लाख 22 हजार रुपए जमा करवाएं।
जांच में संबंधित जमीन के गिरदावरी रिकॉर्ड (Girdawari records of land) में धान की जगह कपास की फसल मिली।इसी गांव के एक और शख्स ने जिनका नाम जगदीश चंद्र है।
उनके नाम पर लगभग 21 एकड़ जमीन में धान का रजिस्ट्रेशन दिखाया गया, जिसके बेस पर 23 अक्टूबर 2025 को उसके सेंट्रल बैंक आफ इंडिया (Central Bank of India) के अकाउंट में 15 लाख 60000 रुपये जमा करवाए गए। जांच में इस मामले में फसल के रिकॉर्ड में अंतर सामने आया। कुछ किसानों के अनुसार रजिस्ट्रेशन किसने कराया उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
गांव मुसाहिबवाला के शख्स ने किया इतना घोटाला
गांव मुसाहिबवाला के कारण सिंह के नाम पर लगभग 24 एकड़ जमीन में धान का रजिस्ट्रेशन (dhaan ka registration) दिखाया गया, जिसके बेस पर 21 अक्टूबर 2025 को उसके अकाउंट में 19 लाख रुपए जमा करवाएं गए। ऐसे ही सुभाष के नाम पर लगभग 21 एकड़ जमीन में धान का रजिस्ट्रेशन दिखाकर 19 लाख 20000 हजार रुपये जमा करवाएं गए। गांव बप्पा के पंकज के मामले में लगभग 16 एकड़ जमीन पर धान का रजिस्ट्रेशन दिखाया गया, जिसके बेस पर उसके अकाउंट में 8 लाख 96000 जमा करवाए गए।
धान की फसल का रजिस्ट्रेशन कराकर ली पेमेंट
गांव धिंगतानियां की 15 एकड़ पंचायती भूमि पर धान का रजिस्ट्रेशन दिखाकर 834000 पेमेंट ली गई। शिकायत में यह स्पष्ट उल्लेख है की जमीन पर नरमा, कपास और मूंग की खेती (moong ki kheti) होती है। साथ ही मल्लेवाला, सवाईपुर, किराड़कोट, नागोकी, भांगू और बप्पा के साथ कई गांव की जमीन के रिकॉर्ड में भी गड़बड़ी मिली है। आरोपियों में लगभग 11 महिलाएं हैं, जिनके नाम पर धान की फसल का रजिस्ट्रेशन कराकर पेमेंट ली गई है।
भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत केस दर्ज
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (Indian Judicial Code) की धारा 316, 318 के सेशन 4, 336 के सेशन 3 और 338, 340 और 61 के तहत केस रिकॉर्ड किया है। FIR में प्रदीप, विकास, जगदीश चंद्र, मुकेश, साहिल कुमार, करण, सुभाष चंद्र, संदीप, पवन के साथ ही कई लोगों का नाम शामिल है।
शिकायत में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड और मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड के साथ जुड़े अधिकारी और कर्मियों की भूमिका की जांच की मांग की है। मामले की जांच एसआई को सौंपी गई है।
पुलिस अब पोर्टल पर हुई फसल रजिस्ट्रेशन, गिरदावरी रिकॉर्ड (Girdawari Records), सरकारी खरीद के डॉक्यूमेंट और बैंक खाते में लेनदेन की पड़ताल करेगी। उसके बाद अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।