Delhi Ka Mausam : दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  

Mausam Update - देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। हाल ही में मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली में धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। आईये नीचे खबर में जानते हैं कहां कहां होगी बारिश - 

 

HR Breaking News (Delhi Weather Update)। मार्च महीने की शुरूआत तेज गर्मी के साथ हुई। इस बार गर्मी ने समय से पहले दस्तक दी है। मार्च के महीने में तापमान कई राज्यों में 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। लेकिन अब कुछ दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है और अगल-अगल जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश हो रही है जिसकी वजह से मौसम कूल कूल बना हुआ है। 

धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट - 

लेकिन अब कुछ दिनों से मौसम गर्म हो रहा है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने आसमान में काले बादल छाए रहने की संभावना जताई है और इस दौरान गरज चमक और धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने के भी आसार हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे रह सकती है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री जबकि अधिकतम 34 डिग्री के बीच रह सकता है। 


जानिये कहां कितना रहा तापमान - 


बुधवार को तेज धूप ने गर्मी का एहसास कराया है। अधिकतम तापमान सामान्य (Delhi temperature) से 2 डिग्री ज्यादा 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। हवा में नमी का स्तर 94 से 33 प्रतिशत रिकार्ड हुआ है। सबसे कम अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री मुंगेशपुर रहा है, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री लोधी रोड एवं आयानगर में दर्ज किया गया है। 


पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बदलेगा मौसम -

 


मौसम विभाग (Kal ka Mausam) के अनुसार, 'इस मार्च में असामान्य बरसात हुई है। आमतौर पर इस महीने में मानसून (monsoon update) से पहले की हल्की बसात होती है, लेकिन इस बार कई बार बारिश हुई है। इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ की एक श्रृंखला है, जिनमें से एक 15 मार्च से सक्रिय है और सामान्य से कम ऊंचाई पर आ रहा है।'

धूल भरी आंधी के लिए हो जाओ तैयार - 

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) ने मध्य पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी हरियाणा के आसपास के हिस्सों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनाया है। इसके परिणामस्वरूप ही गुरुवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं, हल्की वर्षा और धूल भरी आंधी आने की संभावना है। हालांकि इस प्रणाली का तापमान पर तत्काल कोई खास असर नहीं पड़ेगा, लेकिन महीने के अंत तक इसका अधिक स्पष्ट प्रभाव देखने को मिलेगा।

महीने के अंत में कैसा रहेगा मौसम - 

मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, महीने के अंत तक गरज चमक के साथ बारिश (IMD Rain Alert) होने की संभावना है। “29 से 31 मार्च के बीच देश के बड़े हिस्से में व्यापक वर्षा हो सकती है। इस लंबे समय तक चलने वाली बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है और मार्च के अंत तक दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के मध्य तक पहुंचने की संभावना है।