{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Delhi ka Mausam : दिल्ली में मौसम ने लिया यू-टर्न, इतने दिन होगी बारिश 

Delhi ka Mausam :उत्तर भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कई राज्यों में मानसून की विदाई हो चुकी है, जबकि कुछ जगहों पर अभी भी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली में बारिश को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। दिल्ली में मौसम बदल गया है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा।

 

HR Breaking News - (Mausam Update)। देश की राजधानी दिल्ली में मौसम ने यू टर्न लिया है। आज सुबह से ही तेज ठंडी हवाएं चल रही है जिसके चलते तापमान में गिरावट आया है और मौसम सुहावना बना हुआ है। लगातार बादलों की आवाजाही के चलते धूप-छांव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए तेज आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में बारिश का दौर शनिवार से सोमवार तक जारी रहने की संभावना है। मानसून (monsoon update) की विदाई के 1 हफ्ते बाद राजधानी के मौसम में यह बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 

 


आज बारिश की गतिविधियों में आएगी तेजी - (delhi weather)

 


मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज 26 सितंबर की रात से तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है। रविवार 27 सितंबर को दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इससे पूर्व शुक्रवार को हवाओं के चलने से तापमान में लगभग तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। 

 

 दिल्ली (delhi ka mausam) का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। पालम में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा रिज का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

 


दिल्ली में 27 और 28 सितंबर को होगी बारिश - (delhi me barish)

आईएमडी (IMD Weather) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में मध्यम बारिश होने की संभावना है और येलो अलर्ट जारी किया गया है। आसमान में सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर बहुत हल्की बारिश हुई है। इस दोरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 सितंबर (28 september tak ka mausam) को भी दिल्ली में कई जगह पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक जा सकता है।


29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम - (1 October tak ka mausam)


देश की राजधानी दिल्ली (kal ka mausam) में 29 सितंबर को मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 29 और 30 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में बारिश हमने के बाद फिर से उमस भरी गर्मी लौट सकती है। 1 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहेगा अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।


इन राज्यों में ज्यादा बारिश के आसार - 


मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और मध्य भारत से आने वाले सिस्टम के प्रभाव से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। इस सिस्टम का ज्यादा असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam) में देखने को मिलेगा 28 और 29 सितंबर को दिल्ली के आसपास के इलाकों में गरज-चमक को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।