Delhi ka Mausam : दिल्ली व आसपास के इलाकों में बदला मौसम, 48 घंटे बारिश का येलो अलर्ट

Delhi Weather : पिछले दो-तीन दिन से देश के ज्यादातर इलाकों में मौसम अब बदलाव के दौर पर है। देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भी मौसम करवट लेता हुआ नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से भी दिल्ली एनसीआर में अगले 48 घंटे के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं आईएमडी की तरफ से जारी हुई इस अपडेट के बारे में विस्तार से।
 

HR Breaking News : (Delhi NCR Weather) मार्च महीने की शुरुआत से ही देशभर में गर्मी का दौर शुरू हो गया था, लेकिन पिछले दो-तीन दिन से देश के ज्यादातर इलाकों में मौसम करवट लेता हुआ नजर आ रहा है। बात की जाए दिल्ली एनसीआर के मौसम की तो 18 मार्च की शाम को ही मौसम ने अपना रुख बदल लिया था। बीते कल से ही दिल्ली एनसीआर में तेज धूल भरी आंधी तथा हल्की बरसात देखने को मिली, जिसकी वजह से आज सुबह मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट देखने को मिली।


IMD का अलर्ट


कई दिनों से लगातार हो रही तेज धूप की वजह से लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब मौसम में गिरावट आने की वजह से लोगों को गर्मी से छुटकारा मिल चुका है। मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली एनसीआर के लिए आज येलो अलर्ट (Weather Alert) जारी किया है तथा बताया गया है कि दोपहर बाद मौसम फिर से बिगड़ सकता है और बारिश के बादलों का आवागमन जारी रहेगा। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने और आंधी आने का अनुमान है।


मौसम विभाग (IMD Alert) की तरफ से बताया गया है कि आज दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस रहने की भी संभावना है। 


कल भी असर रहेगा जारी-


IMD की तरफ से अपडेट जारी किया गया है और बताया गया है कि 20 मार्च को दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आंधी और बारिश हो सकती है। इस दिन के लिए येलो अलर्ट जारी है। लोगों को सलाह है कि खराब मौसम में सावधान रहें।


तापमान कम रहेगा 


पिछले तीन दिन की बारिश का असर (Weather Updates) आगे भी रहेगा। 21 से 24 मार्च तक दिन का तापमान लगभग 34°C और रात का 18°C रहेगा। हल्के बादल और ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे ज्यादा गर्मी नहीं लगेगी।


हवा होगी साफ


बारिश और तेज हवाओं से हवा की गुणवत्ता सुधरेगी। 19 मार्च को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मध्यम स्तर पर रहने की उम्मीद है, जो पहले से बेहतर है। इससे लोगों को साफ हवा मिलेगी।