Delhi NCR Monsoon : दिल्ली एनसीआर में तीन दिन तक होगी बारिश, इस दिन आएगा मानसून, IMD ने किया अलर्ट जारी
Delhi NCR Monsoon : पिछले काफी दिनों से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मौसम में बदलाव से आम लोगों को तपिश भरी गर्मी से राहत मिली है। बीतें दिनों में देश के कई राज्यों में तेज बारिश दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आइए खबर में जानतें है कि मौसम विभाग ने कहां भारी बारिश को लेकर अलर्ट (Alert) जारी किया है।
HR Breaking News (Delhi NCR Monsoon) देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीतें दिनों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है, जिससे आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। जानें मौसम विभाग द्वारा दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में कब तक मानसून के आने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी
मानसून (Monsoon)के आने से पहले ही दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के कुछ जिलों में भारी बारिश हुई है। आने वाले दिनों में भी बारिश होने की संभावना दर्ज की गई है। IMD ने झमाझम बारिश (Delhi NCR Monsoon) को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार प्रदेशभर में नमी भरी हवाएं चलने से मानसून के जल्द आगमन की संभावना बन रही है।
एक्सपर्ट ने मौसम को लेकर दी जानकारी
मौसम विशेषज्ञ मनमोहन ने बताया है कि हरियाणा और दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) में लगातार बादलों के छाए रहने और तेज रफ्तार से हवा चलने के साथ हल्की बारिश होगी, जिससे मौसम सुहावना और खुशनुमा हो जाएगा।
कल यानी 18 जून को महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश हुई थी। जिससे तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
बारिश से आई तापमान में गिरावट
बीतें दो दिन से हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट (Delhi NCR Monsoon) आई है। जिससे हरियाणा के कुछ जिलों में सामान्य तापमान (Normal Temperature) से 10 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
नारनौल में सामान्य तापमान से 10.9 डिग्री सेल्सियस तापमान कम दर्ज किया गया है। वहीं सिरसा में सबसे ज्यादा तापमान(Maximum Temperature) 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
रात के तापमान में आई गिरावट
प्रदेश के सभी जिलों में रात का तापमान (Night Temperature)28 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
कब तक आएगा मानसून
दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में आम तौर पर 27 जून तक मानसून की एंट्री होती है। मानसून पिछले दो सालों से समय से पहले ही पहुंच रहा है। इस बार भी 25 जून तक मानसून (Delhi NCR Monsoon) के आने की संभावना है। वहीं, इससे पहले 20 से 23 जून तक तेज बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।
जून में इतनी हुई बारिश
अबतक प्रदेश में 27.9 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है , जो सामान्य (Normal)बारिश से 13 फीसदी ज्यादा है। कल यानी 18 जून को राज्य में 12.6 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य बारिश से 40.3 फीसदी ज्यादा थी।
इस महीने में 70 एमएम से ज्यादा बारिश होने की संभावना दर्ज की गई थी, लेकिन अब आने वाले दिनों में ज्यादा बारिश हुई तो आंकड़ा 70 एमएम तक पहुंच जाएगा।