Delhi NCR Weather : दिल्ली-NCR में 75% बारिश की संभावना, इस दिन से 5 दिन होगी बरसात

Mausam Update : उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बीते कई दिनों से लगातार पारा बढ़ता ही जा रहा है जिससे मार्च की शुरूआत में ही जून वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। लेकिन जल्द ही मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में  75% बारिश की संभावना बन रही है। आईये नीचे खबर में जानते हैं - 

 

HR Breaking News - (Weather Update)। दिल्ली-एनसीआर में भयंकर गर्मी पड़ रही है। सुबह की शुरूआत तेज धूप के साथ होती है और दोपहर तक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचता है। मार्च के महीने की शुरूआत में ही गर्मी ने अपना तेवर तेज कर दिए हैं। मौसम विभाग (weather update) का कहना है कि आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि इस बार दिल्ली-NCR में नॉर्मल से कहीं ज्यादा गर्मी पड़ेगी। इसका मतलब है कि इस बार गर्मी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। लेकिन मार्च के महीने में एक बार फिर से बारिश दस्तक दे सकती है। 

रात में भी गर्मी का एहसास - 


दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR ka Mausam) में मार्च के दूसरे हफ्ते में ही दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। इसके अलावा, रात के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है और इसका मतलब है कि अब तक जो रात की ठंडक बनी हुई थी, वो लगभग खत्म हो गई है। 


धूल भरी आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट - 

 
मौसम विभाग (Mausam Update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR में अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस बार गर्मी ने समय से पहले दस्तक दी है और अपने तेवर भी तीखे कर लिए है। स्काईमेट वेदर के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. महेश पलावत ने कहा कि इस साल हीट वेव ज्यादा तेज होने की उम्मीद है। मार्च में पिछले साल की तुलना में ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग (IMD Weather) ने अप्रैल और मई में धूल भरी आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना  जताई है। 

 इस दिन से शुरू होगी बारिश - 


दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR ka Mausam) में 18 मार्च से मौसम बदलने का अनुमान है। IMD के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 18 मार्च से लेकर 22 दिन तक लगातार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश होने से भयंकर गर्मी से राहत मिलेगी। 18 मार्च को अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं 19 मार्च से 22 मार्च तक अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 

 


मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में 18 मार्च को बारिश की संभावना 75% है, वहीं 19 मार्च को 65%, 20 मार्च को 60%, 21 मार्च को 45% और 22 मार्च को 35% बरसात होने की संभावना है। 

 
 ​​​​​​​