Delhi NCR Weather : दिल्ली एनसीआर में 28 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम, दिल्ली वाले जान लें मौसम विभाग का अपडेट
Delhi NCR Weather Update : उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम करवट ले रहा है। बीते काफी दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है मार्च के महीने में मई-जून वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। आईये जानते हैं 28 मार्च तक कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम -
HR Breaking News - (Mausam Update)। दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में हो रही बढ़ौतरी हो रही है और भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। अब जल्द ही गर्मी से निजात मिलने वाला है।
दरअसल, हाल ही में मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि 26 और 27 मार्च को दिल्ली (Delhi ka Mausam) में बादलों की आवाजही शुरू हो जाएगी। इसके दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर तक रहने का अनुमान है और तापमान (Delhi temperature) में भी कमी आएगी। इससे पहले गर्मी और बढ़ सकती है। हालांकि अब तक मार्च के महीने में तापमान 35 डिग्री से उपर जा पहुंचा है और आने वाले दिनों में यह 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है।
दिल्ली की ये जगह रही सबसे ठंडी -
मौसम विभाग (weather Update) के मुताबिक 21 मार्च को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री रहा। यह सामान्य है। हवा में नमी का स्तर 24 से 84 प्रतिशत रहा।
लोदी रोड का न्यूनतम तापमान महज 14.8 डिग्री रहा। यहां दिल्ली की सबसे ठंडी सुबह रही है। वहीं पालम का अधिकतम तापमान महज 31.2 डिग्री, पूसा का 31.1 डिग्री, मयूर विहार का 31.2 डिग्री, गुरुग्राम का 31 डिग्री और गाजियाबाद का 31.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार यानी 22 मार्च को दिल्ली (delhi Ka Mausam) का आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 16 डिग्री के बीच रह सकता है। 23 से 25 मार्च के बीच आसमान साफ बना रहेगा। इस दौरान चिलचिलाती धूप प्रदेशवासियों को परेशान कर सकती है। अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री और न्यूनतम 15 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 26 और 27 मार्च को आसमान में बादल छा सकते हैं। तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 35 से 38 और न्यूनतम 17 से 20 डिग्री तक जा सकता है।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव -
IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक पहाड़ों पर बने पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए अगले तीन दिनों तक तापमान स्थिर और गर्म बना रहेगा। दिल्ली एनसीआर में अगले हफ्ते दिन का तापमान तेजी से बढ़ने का अनुमान है। अब तक मार्च का महीना लगभग शुष्क ही रहा है। सामान्य रूप से इस महीने में 19.1 एमएम बारिश होती है, लेकिन इस साल अब तक केवल 2 एमएम बारिश हुई है।
28 मार्च तक दिल्ली में कैस रहेगा मौसम -
मौसम विभाग ने लेटेस्ट अपडेट (Latest Mausam update) जारी करते हुए बताया है कि 25 से 28 मार्च के बीच एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों से गुजरने की संभावना है। जिसके चलते 26 और 27 मार्च को इसका असर मध्य और निचले पहाड़ी इलाकों और तराई क्षेत्रों में ज्यादा देखने को मिलेगा। हालांकि, इस दौरान उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों सहित दिल्ली (delhi mausam) में बारिश होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हवा की दिशा में बदलाव होगा। इससे पूरे क्षेत्र में तापमान बढ़ेगा।