Delhi Mausam : दिल्ली वालों निकाल लो छतरी, IMD ने बताया इस तारीख से शुरू होगी बारिश 

Delhi weather update - कड़ाके की ठंड के और घने कोहरे के बाद से दिल्ली में पिछले कई दिनों से हल्की धूप खिल रही है। लेकिन अब एकदम से मौसम बदलने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने बताया है कि कुछ ही दिनों में बारिश शुरू होने वाली है। वहीं, कई इलाकों में ओलावृष्टि के भी आसार जताए जा रहे हैं। चलिए जानते हैं दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल- 

 

HR Breaking News (ब्यूरो)। मौसमी बदलाव के कारण सुबह धुंध से न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ। दिन में धूप खिली और दोपहर बाद मौसम गर्म हो गया। आने वाले दिनों में पारा चढ़ने का अनुमान है। हालांकि, 19 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के आसार हैं। बारिश के कारण तापमान में दो डिग्री तक गिरावट हो सकती है। बारिश का दौर 21 फरवरी तक चलने का अनुमान है। 

जारी हुआ 500 रूपए का नया नोट, महात्मा गाँधी और लाल किले की हटाई गई तस्वीर! जानिये क्या है सच्चाई


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार को  अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। पीतमपुरा इलाका सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान सबसे कम 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।


खराब श्रेणी में पहुंची  हवा 


राजधानी में बृहस्पतिवार को हवा की गति बढ़ने से प्रदूषण खराब श्रेणी में पहुंच गया। बृहस्पतिवार को एक्यूआई 279 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी है। इसमें बुधवार के मुकाबले 62 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार से स्थिति में सुधार की संभावना जताई है।

केंद्र ने माना, दिल्ली में कम हुआ प्रदूषण : 

राजधानी में वायु प्रदूषण के स्तर में लगातार सुधार हो रहा है। आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार भी इसे मानने लगी है। देश के दूसरे राज्यों को भी दिल्ली से सीखकर काम करना चाहिए। केंद्र की आर्थिक सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016 से दिल्ली की हवा लगातार अच्छी हुई है। यह सभी मुख्यमंत्री के प्रयासों से संभव हो पाया है। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली का ग्रीन कवर बढ़ाकर, इंडस्ट्री को पीएनजी में शिफ्ट किया और 24 घंटे बिजली देकर प्रदूषण को नियंत्रित किया। 

RBI ने बताया देश के इन 3 बैंकों में सबसे सुरक्षित है ग्राहकों का पैसा, न कभी डूबेंगे और न डूबने देंगे

उन्होंने कहा कि हवा को सुधारने में ई-बसों का भी काफी योगदान है। दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ई-बसें शामिल करने से 2022 से अब तक 47 हजार टन कार्बनडाईऑक्साइड का उत्सर्जन कम हुआ है। दिल्ली में 1800 इंडस्ट्री हैं और सभी को पीएनजी पर शिफ्ट कर दिया गया है।मुख्यमंत्री ने लक्ष्य रखा है कि 2025 तक 80 फीसदी ई-बसें होंगी। 7582 बसों में से 22 फीसदी बसें इलेक्ट्रिक हैं।