Delhi Mausam : दिल्ली-NCR वाले कड़ाके की ठंड के लिए हो जाओ तैयार, इस दिन से गिरेगा पारा 

Delhi -NCR Winters : दिल्ली-एनसीआर का मौसम पिछले काफी दिनों से साफ बना हुआ है और धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आ रही है। राजधानी में गर्मी का सीजन खत्म हो चुका है और ठंड ने दस्तक दे दी है। बंगाल की खाड़ी में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है जिसकी वजह से कई जगहों पर झमाझम बारिश हो रही है ऐसे में तेजी से तापमान नीचे गिरा है और अब दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने दिल्ली (Delhi Ka Mausam) के अगामी मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है चलिए जानते हैं दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड कब से पड़ेगी।  

 

HR Breaking News - (Delhi-NCR Ka Mausam)। उत्तर भारत के राज्यों में तेजी से मौसम बदल रहा है। कई राज्यों में पिछले काफी दिनों से बारिश हो रही है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है और अब ठंड का एहसास होने लगा है। सुबह सुबह कई जगहों पर हल्की धूंध भी देखने को मिलती है। देश की राजधानी दिल्ली का मौसम भी करवट बदल रहा है। राजधानी (Delhi -NCR Winters) में धूंध नजर आने लगी है और ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। 


हरियाणा एनसीआर दिल्ली (Delhi weather Update) में नवंबर का महीना आमतौर पर सुहावना रहेगा। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि नवंबर में धीरे धीरे तापमान में गिरावट आएगी। वर्तमान में अरब सागर पर बन रहे एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बार बार अपने ट्रैक को बदल रहा है। साथ ही साथ बंगाल की खाड़ी पर बना मौथा समुद्री तूफान अब कमजोर हो गया है। मोंथा तूफान ने कई राज्यो में कहर बरपाया है। मोंथा तूफान के चलते कई दिनों से ही उत्तर प्रदेश का मौसम बदला हुआ है। राजधानी दिल्ली में भी बदलों की आवाजाही जारी है और हल्की बारिश भी हुई है। 


बिहार में कैसा रहेगा मौसम - 


मौजूदा समय में एक चक्रवातीय सर्कुलेशन के रूप में बिहार (Bihar ka Mausam) पर मौजूद है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल चुका है। इसके कारण पूरे हरियाणा एनसीआर दिल्ली में उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। 


हरियाणा में बदलेगा मौसम -

मौसम विभाग (IMD Weather) ने हाल ही में ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि 3 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके कारण हरियाणा (Haryana Mausam) के उत्तरी हिस्से में 4 और 5 नवंबर के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल डॉक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि आगे कोई मौसम प्रणाली का असर न होने से दिन का मौसम सुखद बना रहेगा। वहीं, रात के समय उत्तरी हवाओं से रातें सर्द हो जाएंगी।


कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड - 


मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि नवंबर महीने में कड़ाके की ठंड की संभावना नहीं है। नवंबर महीने में रात ठंडी रहेगी और दिन के तापमान सामान्य रहेगा। रात के तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। जब तक दिन के तापमान में गिरावट नहीं होती है। तब तक तापमान सामान्य से अधिक और आसपास बना रहेगा। मौसम विज्ञानिकों ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली (Haryana NCR Delhi Mausam) में महीने की शुरुआत में अधिकतम तापमान लगभग 30 से 31 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपस रहने का अनुमान है। 

दिसंबर महीने में दिखेगा ठंड का असर -

दिसंबर के महीने में तापमान में काफी गिरावट आएगी। नवंबर के महीने के आखिरी तक न्यूनतम तापमान (Delhi NCR Tempreaturea) 11 से 13 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। यानी पहले पखवाड़े में आमतौर पर मौसम शुष्क, साफ और दिन सुहावना बना रहेगा। रात का तापमान कम होता जाएगा और रातें सर्द रहेंगी। परंतु दूसरे पखवाड़े में 2 से 3 पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से धीरे उत्तरी हवाओं से दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। दिसंबर महीने में ठंड अपना असर दिखाएगी।